फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Another accused of Jhota gang arrested

धारूहेड़ा चुंगी पर दो गुटों में हुई लड़ाई के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Fri, 02 Sep 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Another accused of Jhota gang arrested
रेवाड़ी। शहर की धारूहेड़ा चुंगी पर जून माह में रात के समय हुई गैंगवार के मामले में सीआईए रेवाड़ी व शहर थाना पुलिस ने झोटा गैंग के एक और आरोपी को वीरवार को शहर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान शहर के शक्ति नगर निवासी दीपक उर्फ मैसी के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस गिरोह के सरगना संघी का बास निवासी राजकुमार उर्फ झोटा सहित झोटा गैंग के नौ बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने गैंग के सदस्य यादव नगर के रहने वाले नवीन, विकास नगर निवासी गोविंद, धारूहेड़ा चुंगी निवासी राजेश, देवपाल व रोहित को पहले गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपी राजकुमार उर्फ झोटा के कब्जे से एक देसी पिस्टल तथा तीन कारतूस बरामद किए थे।
विज्ञापन

आठ जून की रात राजकुमार उर्फ झोटा के घर पर प्लानिंग बनाई और धारूहेड़ा चुंगी पर रेकी की गई। राजेश ने धारूहेड़ा चुंगी पर शराब पीने के सूचना दी। देवपाल व गोविंद को बाइक पर देखने के लिए भेजा था। दोनों आकर सूचना दी कि सभी बैठकर शराब पी रहे हैं और कुछ देर में निकलने वाले है। इसके बाद एक बाइक पर राजकुमार व राकेश पंडित, दूसरी बाइक पर दीपांशु उर्फ मैसी, विशाल उर्फ मोनू, तीसरी बाइक पर नवीन, गोविंद व अर्जुन उर्फ मिक्का और चौथी बाइक पर राजेश वाल्मीकि, देवपाल व रोहित सवार होकर पहुंच गए। राजकुमार उर्फ झोटा ने सबसे पहले फायरिंग शुरू की थी। इस मामले में अभी तक पुलिस द्वारा राजकुमार उर्फ झोटा, राजेश, गोविंद, अर्जुन उर्फ मिक्का, रोहित, देवपाल उर्फ मोटा व नवीन को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी राजकुमार उर्फ झोटा को शरण देने वाले आरोपी गुरुग्राम के गांव नानू खुर्द निवासी हुकम को और अर्जुन उर्फ मिक्का व आरोपी रोहित को शरण देने वाले गांव काकोड़िया निवासी यशवंत को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल, एक पिस्तौल व तीन राउंड, दो मोटरसाइकिल, सात खाली खोल व एक चाकू बरामद कर चुकी है। पुलिस ने वीरवार की शाम को शक्ति नगर निवासी दीपक उर्फ मैसी को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जांचकर्ता सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि शहर की धारूहेड़ा चुंगी पर आठ जून की रात आलू व झोटा गैंग के बीच गैंगवार हो गई थी। दोनों ओर से करीब 15 राउंड गोलियां चली थी। इस वारदात में धारूहेड़ा निवासी विकास के अलावा विकास नगर निवासी गोविंद, धारूहेड़ा चुंगी निवासी राजेश कुमार व गांव बोहतवास भोंदू निवासी वेदपाल उर्फ मोटू को गोली लगी थी। गोली लगने से सभी घायल हो गए थे, जबकि विकास पर चाकू से भी हमला किया गया था। पुलिस ने विकास की शिकायत पर दूसरे गुट के लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। दूसरी ओर विकास नगर निवासी गोविंद सैनी की तरफ से राकेश उर्फ राका, प्रवीण उर्फ मियां और धारूहेड़ा निवासी विकास यादव सहित 12-13 युवकों पर हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से एक युवक से छीनी गई लाइसेंसी पिस्तौल बरामद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed