{"_id":"6ae0e677ae5a9d35080545e3","slug":"another-accused-arrested-in-work-from-home-scam-rewari-news-c-198-1-rew1001-247831-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: वर्क फ्रॉम होम के नाम पर ठगी में एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: वर्क फ्रॉम होम के नाम पर ठगी में एक और आरोपी गिरफ्तार
Tue, 27 Oct 2026 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 27 Oct 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। वर्क फ्रॉम होम के नाम पर ऑनलाइन टास्क के जरिए 2.02 लाख रुपये की ठगी के मामले में साइबर थाना पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के बाड़मेर जिले के गांव खारी निवासी गोरखा राम है।
पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
एसपी कार्यालय की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मूल रूप से हिसार के गांव भैणी अमीरपुर निवासी और फिलहाल धारूहेड़ा के सेक्टर-4ए में रहने वाले अमरजीत ने 18 जनवरी 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत के मुताबिक 13 जनवरी को उसके मोबाइल पर वर्क फ्रॉम होम से कमाई का संदेश आया। लिंक पर रजिस्ट्रेशन करने पर उसे पहले 66 रुपये मिले। इसके बाद 100 रुपये जमा कराने पर 230 रुपये और 900 रुपये जमा कराने पर टास्क पूरा करने के बाद 2036 रुपये मिले।
विज्ञापन
शुरुआत में कमाई का भरोसा मिलने पर वह आरोपियों के झांसे में आता चला गया। अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए उससे कुल 2,02,365 रुपये जमा करा लिए गए। रकम निकालने के लिए और पैसे मांगे जाने पर उसे ठगी का पता चला।
पुलिस ने इस मामले में राजू अली और तुफैल अहमद तथा मनोज उर्फ मानाराम को पहले गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया कि गोरखा राम ने मनोज उर्फ मानाराम का बैंक खाता साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था।