फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Another accused arrested in case of theft in company

Rewari News: कम्पनी में चोरी के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Tue, 30 Jul 2024 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 30 Jul 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Another accused arrested in case of theft in company
धारूहेड़ा। धारूहेड़ा पुलिस ने कंपनी से माल चोरी करने मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला खैरथल के गांव हिंमवा हेडा निवासी सतीश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि एक निजी कंपनी के एचआर मैनेजर विजयवीर ने अपनी शिकायत में बताया था कि उनकी कम्पनी में 22 जून को एक गाड़ी दिल्ली से आई थी, जिसमें इथाइल नामक मेटेरियल करीब 30 हजार किलो माल था। जब उन्होंने माल चेक किया तो उसमें लगभग 2000 से 2500 किलो माल कम मिला। उसे कुछ कर्मचारियों पर कंपनी का माल चोरी करने का संदेह था। जिस पर पुलिस ने थाना कसौला में चोरी का मामला दर्ज करके मामले में चार आरोपी अश्वनी कुमार, संजय, प्रदीप व सुखविन्द्र को पहले ही गिरफ्तार करके उनके कब्जे से एक पिकअप गाड़ी, एक टैंकर (ट्रक) व कम्पनी से चोरी किए गए 11 ड्रम बरामद कर लिए थे। इस मामले में धारूहेड़ा पुलिस ने सतीश कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

ृ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed