फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Another accused arrested in case of firing on police team

Rewari News: पुलिस टीम पर फायरिंग करने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Sun, 17 Aug 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 17 Aug 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Another accused arrested in case of firing on police team
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। सीआईए कोसली ने वर्ष 2016 में बावल रोड पर चांदपुर की ढाणी के पास पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले गो-तस्करों में एक जिला नूंह के गांव डालावास निवासी राहुल को गिरफ्तार किया है। वह 9 साल से पुलिस की पकड़ से दूर था। इस मामले में पुलिस 9 आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है।
एसपी कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार सितंबर 2016 की रात थाना माॅडल टाउन की पीसीआर गांव करनावास के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि कुछ गो तस्कर एक पिकअप में सवार होकर शहर की तरफ आ रहे हैं। इसके बाद पीसीआर गो तस्करों की पिकअप के पीछे लग गई।
विज्ञापन

बावल रोड पर चांदपुर की ढाणी के पास नाका लगाकर खड़ी पुलिस को देख बदमाशों ने नाका तोड़ दिया और अपनी गाड़ी वापस बावल की तरफ मोड़ ली। पीसीआर को देख कर पिकअप में सवार बदमाशों ने पथराव किया। एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायरिंग में पीसीआर के चालक अशोक को गोली के छर्रे लगे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना माॅडल टाउन हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। मामले में 9 आरोपी सद्दाम, शाजिद, गफार, इरसाद उर्फ रम्मी, जुन्ना उर्फ जुनेद, पांडु उर्फ बगड़िया, अडिया, अफसील, लक्का उर्फ लियाकत को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed