{"_id":"672e4d4268498743f3041cbb","slug":"another-accused-arrested-for-stealing-copper-ring-from-the-company-rewari-news-c-198-1-rew1001-211406-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कंपनी से कॉपर रिंग चोरी करने का एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कंपनी से कॉपर रिंग चोरी करने का एक और आरोपी गिरफ्तार
Fri, 08 Nov 2024 11:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 08 Nov 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बावल। कसौला थाना पुलिस ने कंपनी से लाखों की कॉपर रिंग चोरी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान यूपी के जिला बरेली के गांव जलालनगर हालमुकाम गांव माजरी दुधा निवासी गुड्डू के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस के अनुसार बावल स्थित एक कंपनी के प्रोपराइटर मनीष कुमार ने शिकायत में बताया था कि उनकी कंपनी में विभिन्न प्रकार की कॉपर रिंग बनाई जाती है। 5 अक्तूबर को कंपनी में बतौर मेंटीनेंस इंजीनियर काम करने वाले संदीप कुमार ने गार्ड के साथ मिलकर लाखों की कॉपर रिंग चोरी कर ली। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया। दो आरोपी संदीप कुमार व जवाहर लाल को पहले ही गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच हजार रुपये व 35 किलोग्राम कॉपर स्क्रैप बरामद किया था। संदीप कुमार ने बताया था कि कॉपर स्क्रैप में से कुछ उसने गुड्डू को बेचा था। इसके बाद पुलिस ने मामले में वीरवार को आरोपी गुड्डू को भी गिरफ्तार कर लिया है।