फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Anoop Kumar became the district chairman of Haryana Employees Federation

Rewari News: हरियाणा कर्मचारी महासंघ के जिला चेयरमैन बने अनूप कुमार

Wed, 26 Nov 2025 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Anoop Kumar became the district chairman of Haryana Employees Federation
फोटो संख्या:82- जनस्वास्थ्य अ​भियांत्रिकी विभाग कार्यालय के पार्क पर चुनाव के दौरान नवनियुक्त प
महेंद्रगढ़। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कार्यालय के पार्क में बुधवार हरियाणा कर्मचारी महासंघ के तहसील ब्लाॅक के चुनाव करवाए गए। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में हरियाणा कर्मचारी महासंघ जिला प्रधान शिव कुमार, पब्लिक हेल्थ जिला प्रधान सुभाष यादव व एचएसएसईबी सर्कल सचिव सत्यवान अध्यक्षता में चुनाव संपन्न करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ प्रधान सुरेंद्र यादव फौजी ने बताया कि महेंद्रगढ़ तहसील चुनाव में बिजली बोर्ड कर्मचारी अनूप कुमार को चेयरमैन, पब्लिक हेल्थ कर्मचारी अजीत को प्रधान, नहर विभाग के कर्मचारी पूरन सिंह को वरिष्ठ उप प्रधान, बिजली बोर्ड के कर्मचारी योगेश कुमार को सचिव, पब्लिक हेल्थ कर्मचारी अनिल कुमार को खजांची बनाया गया है।
विज्ञापन

वहीं नहर विभाग के कर्मचारी नरेश कुमार को मुख्य संगठनकर्ता, बिजली बोर्ड से प्रदीप कुमार को सह सचिव, पब्लिक हेल्थ से संदीप कुमार को उपप्रधान, नहर विभाग से रामकिशन को बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनीना खंड से पब्लिक हेल्थ से संजय कुमार गोलमा चेयरमैन, नहर विभाग से जितेंद्र कुमार को प्रधान, बिजली बोर्ड से दीपक कुमार को वरिष्ठ उप प्रधान, सजीत कुमार को सचिव, पब्लिक हेल्थ से संजय गुढ़ा को कैशियर, नहर विभाग से करण सिंह को मुख्य संगठन कर्ता, पब्लिक हेल्थ से राकेश खोला को सह सचिव बनाया गया है।
वहीं नहर विभाग से श्याम सुंदर को उप प्रधान, पब्लिक हेल्थ से जसवंत सिंह को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया। सतनाली खंड से पब्लिक हेल्थ से कृष्ण कुमार चेयरमैन, बिजली बोर्ड से विपिन कुमार को प्रधान, नहर विभाग से योगेश कुमार को उप प्रधान, बिजली बोर्ड से गिरधारी लाल को सचिव बनाया गया है।

वहीं पब्लिक हेल्थ से रविंद्र कुमार को कैशियर, बिजली बोर्ड से संदीप कुमार को मुख्य संगठन कर्ता, नहर विभाग से देवेंद्र कुमार को सह सचिव, पब्लिक हेल्थ से दीपक कुमार को उप प्रधान, नहर विभाग से दिनेश कुमार को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed