{"_id":"673a4b7ae97f9ba9d30d4244","slug":"anger-among-organizations-due-to-lack-of-direct-bus-service-to-salasar-rewari-news-c-198-1-rew1001-211719-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सालासर के लिए सीधी बस सेवा न होने से संगठनों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सालासर के लिए सीधी बस सेवा न होने से संगठनों में रोष
Mon, 18 Nov 2024 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 18 Nov 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। सालासर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए कोई सीधी बस सेवा नहीं है। इसको लेकर विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों के लोगों में रोष है।
स्थानीय सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने विधायक अनिल यादव से कोसली बस स्टैंड से सीधी सालासर धाम वाया महेंद्रगढ़, नारनौल, झुंझुनूं, सीकर की बस चलाने की मांग की है। कोसली के श्री श्याम सेवा मंडल, श्री लखदातार सेवा मंडल (लाइन पार), सांवरिया सेवा मित्र मंडल, श्रीदुर्गा शक्ति महिला मंडल, बजरंग मंडल नाहड़ रोड के अध्यक्षों ने बताया कि सालासर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए कोई सीधी बस न होने से परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं, दूसरी ओर प्रोफेसर लाज कौशल, डॉ. सतबीर इंदौरा, डॉ महावीर निर्दोष, एडवोकेट ललित मोहन, एडवोकेट सुभाष यादव, शिक्षाविद देवेंद्र शर्मा, विमल मलिक समेत शिक्षाविदों का मानना है कि सीधी बस चलाने से धार्मिक स्थलों के अलावा राजस्थान के जिला सीकर में पढ़ने व कोचिंग लेने जाने वाले विद्यार्थियों को बड़ा फायदा होगा। विद्यार्थियों को काफी घूम कर कोचिंग सेंटरों तक पहुंचना पड़ता है जिसमें ज्यादा समय और किराया बर्बाद होता है। रूट पर पड़ने वाले नाहड़, लुखी, कनीना, महेंद्रगढ़ समेत अन्य गांवों को भी फायदा होगा, उन्हें अपने बस स्टैंड से सीधी बस सेवा मिलेगी।