फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Anganwadi workers will sit on fast unto death from today if their demands are not met

मांगें पूरी नहीं होेने पर आज से आमरण अनशन पर बैठेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Sat, 02 Apr 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers will sit on fast unto death from today if their demands are not met
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कामरेड राजेंद्र सिंह। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। शहर के सुभाष चंद्र बोस पार्क में एआईयूटीयूसी के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं का धरना 115वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता करते हुए जिला प्रधान तारा ने कहा कि अभी तक सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवा बहाली को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया। इसलिए 3 अप्रैल से आमरण अनशन पर बैठने का संकल्प लिया है। इसके दौरान सरकार को सद्बुद्घि देने के लिए भगवान से प्रार्थना की जाएगी।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने 2018 के धरने में मानी गई मांगों को लागू करवाने के लिए 8 दिसंबर से धरना शुरू किया और जो अब तक चल रहा है। सरकार से 10 बार वार्ता हो चुकी है। अधिकतर मांगों पर सहमति भी बनी, मगर सरकार ने बर्खास्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवा बहाली एक कलम से करने से इनकार कर दिया। सरकार प्रत्येक मामले को देखकर यह निर्णय लेना चाहती थी। तालमेल कमेटी ने इससे इनकार कर दिया। विधानसभा के बजट सत्र के बाद इस मामले पर फैसला होना था, मगर सरकार अभी तक अनिर्णय की स्थिति में है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इस बात पर अडिग हैं कि सभी बहनों की सेवा बहाली के बाद ही वे अपना आंदोलन वापस लेंगी। उन्होंने कहा कि जो मुख्यमंत्री महिलाओं को झुकाकर अपना सिर ऊंचा रखना चाहता है, मगर हमारी बहनों को अपनी ताकत पर भरोसा है। धरने को कामरेड राजेंद्र सिंह, कामरेड बलराम, संतोष, कविता, कमलेश आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed