फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Anganwadi workers took out procession

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस

Thu, 31 Mar 2022 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers took out procession
रेवाड़ी। एआईयूटीयूसी संगठन से संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं ने वीरवार को सुभाष चंद्र बोस पार्क से महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय तक जुलूस निकाला। इस दौरान उन्होेंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला प्रधान तारा देवी ने कहा कि जब तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बहाल नहीं किया जाता तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों ने भी अपने बैनर के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का समर्थन करते हुए जुलूस में शामिल हुए। इसके बाद पीओ को सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिला प्रधान ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को एआईयूटीयूसी के प्रदेशाध्यक्ष कॉमरेड राजेन्द्र सिंह, किसान नेता अभय सिंह, रामकुमार, विजय कुमार, पृथ्वी सिंह, सतपाल वेदप्रकाश वीधरोई ने भी संबोधित किया। इस दौरान कॉमरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को तुरंत बहाल करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed