{"_id":"6585c3177c2c9c72b9066191","slug":"anganwadi-workers-supervisors-and-cdpos-will-get-smartphones-rewari-news-c-198-1-rew1001-7775-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाइजर व सीडीपीओ को मिलेंगे स्मार्टफोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाइजर व सीडीपीओ को मिलेंगे स्मार्टफोन
Fri, 22 Dec 2023 10:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 22 Dec 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत सीडीपीओ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सुपरवाइजर को स्मार्ट फोन उपलब्ध कराए जाएंगे। निदेशालय ने ब्रांडेड कंपनी के स्मार्ट फोन खरीदे हैं। सुशासन दिवस (25 दिसंबर) पर स्मार्टफोन वितरित किए जाएंगे।
निदेशालय का दावा है कि स्मार्ट फोन देने से पेपरलेस कार्य होंगे। ऑनलाइन कार्य करने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। जिले की 1043 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, 40 सुपरवाइजर और 2 सीडीपीओ को ये स्मार्ट फोन मिलेंगे। सभी कार्य आनलाइन हो चुके हैं जिससे स्मार्टफोन ना होने से हमेशा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कार्य के दौरान परेशानी होती थी। विभाग के एप पर डाटा अपलोड करना होता है। अब स्मार्टफोन मिलने के बाद काफी हद तक समस्या दूर हो जाएगी।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राशन का ब्योरा, बच्चों की संख्या, बच्चों का वजन, कुपोषित, अतिकुपोषित बच्चों की संख्या, टीकाकरण आदि की जानकारी को पोषण ट्रैकर एप पर डाउनलोड किया जाना है। दो साल पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से ऐसा करने को कहा गया लेकिन उनका कहना था कि बिना संसाधन व ट्रेनिंग के वे ऐसा नहीं कर सकती। दबाव बनाने के विरोध में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने हड़ताल की थी। अप्रैल 2022 के बाद कुछ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने ऑनलाइन डेटा डालने का कुछ कार्य शुरू किया। अब स्मार्ट फोन मिलने से सभी कार्यकर्ता एप पर डाटा अपडेट कर सकेंगी।
विज्ञापन
पोषण ट्रैकर एप पर 85.39 प्रतिशत हुआ कार्य
दूसरी तरफ पोषण ट्रैकर एप की बात करें तो जिले में 74124 लाभार्थी हैं। अभी तक 63294 लाभार्थियों का आधार सत्यापित किया जा चुका है। इसमें गर्भवती महिलाएं, स्तनपान कराने वाली महिलाएं, बच्चे आदि शामिल हैं। पोषण ट्रैकर एप पर नवंबर में करीब 85.39 प्रतिशत कार्य हो चुका है।
-
सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सुपरवाइजर और सीडीपीओ को स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। कुल स्मार्टफोन की संख्या 1155 है। सरकार का मकसद कार्य में पारदर्शिता लाना है। योजनाओं व लाभार्थियों का पूरा डेटा ऑनलाइन अपलोड कराना है ताकि पेपरलेस काम कराया जा सके। 25 दिसंबर को कुछ स्मार्टफोन वितरित किए जाएंगे। -शालू यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग।
-
हरियाणा में नवंबर तक पोषण अभियान के तहत हुआ कार्य
कुल आंगनबाड़ी 25963
कुल कार्यकर्ता 24373
लाभार्थी 1965972
आधार सत्यापित 1626959
गर्भवती महिलाएं 119895
स्तनपान कराने वाली महिलाएं 104721
बच्चे (0-6) 62217
बच्चे (6 माह-3 साल) 718868
बच्चे (3 माह-6साल) 960271
स्वास्थ्य कार्ड 11437
कार्य हुआ 82.76 प्रतिशत
-
रेवाड़ी में नवंबर तक पोषण अभियान के तहत हुआ कार्य
कुल सुपरवाइजर 40
सीडीपीओ 2
कुल आंगनबाड़ी 1099
कुल कार्यकर्ता 1043
लाभार्थी 74124
आधार सत्यापित 63294
गर्भवती महिलाएं 4524
स्तनपान कराने वाली महिलाएं 4439
बच्चे (0-6) 3152
बच्चे (6 माह-3 साल) 27452
बच्चे (3 माह-6साल) 34557
स्वास्थ्य कार्ड 17
कार्य हुआ 85.39 प्रतिशत