फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Anganwadi workers submitted memorandum of demands to CTM

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सीटीएम को सौंपा मांगों का ज्ञापन

Thu, 12 Aug 2021 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers submitted memorandum of demands to CTM
मांगों के लिए प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी यूनियन की कार्यकर्ता। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर यूनियन के सदस्यों ने वीरवार को मांगों को लेकर महिला एवं बाल विकास मंत्री के नाम सीटीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ज्ञापन में विभिन्न मांगों को लेेकर प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखी है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि हरियाणा सरकार की ओर से 2018 में वर्कर को कुशल व हेल्पर को अर्धकुशल का दर्जा दिया गया था, उसे लागू किया जाए। धरने के दौरान 10 फरवरी से 10 माह का वेतन दिया जाए। सीधी भर्ती पर रोक लगाई जाए। बीमारी की छुट्टी वेतन सहित दी जाए। पदोन्नति में आयु सीमा पर रोक लगाई जाए, वर्कर और हेल्पर के रिक्त पदों को भरा जाए। सभी आंगनबाड़ी सेंटरों को प्ले स्कूल में बदला जाए। ज्ञापन में सदस्यों ने बताया कि 3 सालों से मांगों को लेकर आश्वासन दिया जा रहा है। उन्होंने मांगों को जल्द पूरा कराने को लेकर प्रशासन से अपील की। इस मौके पर बीना, किरण शर्मा, राजबाला सहित अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed