{"_id":"62167a3e01bba56f801fde13","slug":"anganwadi-workers-burnt-effigies-of-pm-and-cm-rewari-news-rtk639297898","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पीएम और सीएम के पुतले फूंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पीएम और सीएम के पुतले फूंके
विज्ञापन
सीएम और पीएम का पुतला जलातीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। सुभाष पार्क में बुधवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने बुधवार को 78वें दिन भी धरना दिया। इस दौरान उन्होंने सरकार का विरोध जताते हुए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और महिला एवं बाल विकास मंत्री के पुतले का दहन किया। साथ ही नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान जिला प्रधान तारा देवी ने कहा कि जब सरकार मांगें नहीं मानती तब तक धरना प्रदर्शन करते रहेंगे। इसे और उग्र किया जाएगा।
धरने में मांगों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का गुस्सा चरम पर नजर आया। उन्होंने पीएम, सीएम और मंत्री कमलेश के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। पुतला दहन के बाद उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो उनका आंदोलन अब और तेज होगा। इसमें नए बदलाव किए जाएंगे। इस दौरान कामरेड बलराम, प्रमिला, सुमित्रा, आशा, संतोष आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
उधर, आज चंडीगढ़ में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से आंगनबाड़ी यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल की दोपहर बाद दो बजे बातचीत होनी थी, मगर देर शाम मामले में कामरेड राजेंद्र सिंह, जो इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल हैं, ने टेलीफोन पर बताया कि अभी तक बातचीत शुरू नहीं हो पाई है। प्रतिनिधिमंडल में दर्जन भर लोग शामिल हैं, जिनमें आंगनबाड़ी यूनियन की तालमेल कमेटी की महिला पदाधिकारी भी शामिल हैं।