{"_id":"af5108ddebb4187028ce9c2e1afe06fa","slug":"and-two-itbp-personnel-killed-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में आईटीबीपी जवान समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में आईटीबीपी जवान समेत दो की मौत
रेवाड़ी
Updated Mon, 14 Jul 2014 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव बुडौली नहर के पास सड़क हादसे में शनिवार को बाइक सवार आईटीबीपी के जवान समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शवाें को परिजनों को सौंप दिया। गांव में एक साथ दो मौत से मातम पसरा है।
गांव धामलावास निवासी बनी सिंह(58) पुत्र मनफूल और सुधीर (35) पुत्र रामपत शनिवार को बाइक से गांव ढवाना में भैंस खरीदने जा रहे थे। गांव बुडौली स्थित नहर के पास इनकी बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर पडे़ और गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में ट्रक ने सुधीर को बुरी तरह से कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बनी सिंह को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टराें ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों के शवाें को कब्जे में ले लिया तथा पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि सुधीर आईटीबीपी में शिमला में तैनात था और दस दिन पूर्व ही छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। उसके एक बेटी और एक लड़का है। एक ही गांव के दो लोगों की मौत से गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।