फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Ancient Ghanteshwar Mahadev Temple is the center of faith of devotees.

Rewari News: श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है प्राचीन घंटेश्वर महादेव मंदिर

Tue, 25 Feb 2025 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 25 Feb 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Ancient Ghanteshwar Mahadev Temple is the center of faith of devotees.
फोटो : 19मोती चौक स्थित घंटेश्वर महादेव। संवाद - फोटो : ramban
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। मोती चौक स्थित प्राचीन घंटेश्वर महादेव मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। मंदिर की प्रसिद्धि रेवाड़ी के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों तक है। महाशिवरात्रि और सावन में यहां जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है।
यह मंदिर काफी वर्ष पराना है। प्रबुद्धजनों का मानना है कि कभी यहां श्मशान घाट था। यहां भूमि से शिवलिंग निकला, जिसको स्थापित करके पूजा-अर्चना शुरू कर दी गई। मंदिर में लोहे के बड़े जाल होते थे, जिन पर हजारों की संख्या में घंटे लगे थे। इस कारण इस मंदिर का नाम श्री घंटेश्वर महादेव मंदिर पड़ा। शहर के मुख्य बाजार में स्थित विशाल मंदिर में श्रद्धालुओं की अगाध श्रद्धा व विश्वास है।
विज्ञापन


मंदिर के संचालन के लिए शहर के लोगों की कमेटी गठित की गई है। यह कमेटी नियमित रूप से धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कराती है। यहां पिछले 55 साल से अधिक समय से हर साल रामलीला का मंचन किया जा रहा है, जिसे शहर की प्राचीनतम रामलीलाओं में गिना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होते हैं कार्यक्रम
मंदिर में कमेटी की ओर से हर साल शिवरात्रि, जन्माष्टमी और महाशिवरात्रि पर भव्य आयोजन किया जाता है। इसके अलावा प्रमुख अवसरों पर यज्ञ और भंडारे का आयोजन होता है। मंदिर में प्रतिदिन शाम को जरूरतमंदों को भोजन खिलाया जाता है। यहां कांवड़ लेकर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष सेवा शिविर का आयोजन किया जाता है। इसके लिए तैयारी आरंभ हो गई हैं।

ऐसे पहुंचे मंदिर
रेलवे स्टेशन से मंदिर तक पहुंचने के लिए मुश्किल से पांच से दस मिनट का समय लगता है। रेलवे स्टेशन से करीब एक और बस अड्डे से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस मंदिर में आवागमन के लिए ऑटो और दुपहिया वाहन से आसानी से पहुंच सकते हैं।
--

मंदिर के प्रति श्रद्धालुओं की अगाध आस्था है। सावन माह में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है। दिन में चार बार आरती होती है। भगवान भोलेनाथ के प्रति श्रद्धा रखने वालों की यहां हर मनोकामना पूर्ण होती है।-रामअवतार, पुजारी।


--
मंदिर में कमेटी की ओर से हर साल शिवरात्रि, जन्माष्टमी और महाशिवरात्रि पर भव्य आयोजन किया जाता है। मंदिर में प्रतिदिन शाम को जरूरतमंदों को भोजन कराया जाता है। कांवड़ लेकर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष सेवा शिविर लगता है। -अरुण गुप्ता, प्रधान, घंटेश्वर मंदिर सभा
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed