फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   An awareness rally was held in Nahar under the 'Har Ghar Tiranga' campaign.

Rewari News: हर घर तिरंगा अभियान के तहत नाहड़ में जागरूकता रैली निकाली

Fri, 14 Aug 2026 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 14 Aug 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
An awareness rally was held in Nahar under the 'Har Ghar Tiranga' campaign.
हर घर तिरंगा अभियान के तहत नाहड़ में तिरंगा यात्रा निकालते। स्रोत : कॉलेज
कोसली। राजकीय महाविद्यालय नाहड़ से हर घर तिरंगा अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सुषमा यादव की की। इसमें राष्ट्रीय सेवा योजना और राष्ट्रीय कैडेट कोर के स्वयंसेवकों तथा विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

रैली का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. प्रियंका कुमारी, अनिकेत और राष्ट्रीय कैडेट कोर प्रभारी डॉ. अमित के दिशा-निर्देशन में किया गया। इस दौरान प्राचार्या डॉ. सुषमा यादव ने संबोधित किया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत नारों के माध्यम से ग्रामीणों को तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने यह ठाना है, हर घर तिरंगा फहराना है और भारत की पहचान तिरंगा, आन-बान और शान तिरंगा जैसे नारों के साथ लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना जाग्रत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को बताया कि तिरंगा फहराने के साथ-साथ राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान बनाए रखना भी प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed