{"_id":"672d08881d97143b320b3222","slug":"amit-again-elected-as-wbpf-ambassador-at-large-rewari-news-c-198-1-rew1001-211365-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अमित फिर डब्ल्यूबीपीएफ के अंबेसडर एट लार्ज चुने गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अमित फिर डब्ल्यूबीपीएफ के अंबेसडर एट लार्ज चुने गए
Fri, 08 Nov 2024 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 08 Nov 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। मालदीव के अड्डू सिटी स्थित गन आइसलैंड में आयोजित हुई 15वीं विश्व बॉडी बिल्डिंग एवं फिजिक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग एवं फिजिक स्पोर्ट्स फैडरेशन (डब्ल्यूबीपीएफ) के चुनाव हुए। इसमें एशियन बॉडी बिल्डिंग एवं फिजिक स्पोर्ट्स फेडरेशन के महानिदेशक रेवाड़ी निवासी अमित स्वामी को सर्वसम्मति से पुनः डब्ल्यूबीपीएफ का अंबेसडर एट लार्ज चुना गया है।
अमित स्वामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लिया। इस पद पर चुने जाने के बाद अमित स्वामी ने डब्ल्यूबीपीएफ की एक्जीक्यूटिव कौंसिल का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि वह फेडरेशन व बॉडी बिल्डिंग एवं फिजिक स्पोर्ट्स खेलों के उत्थान, विकास, प्रचार व प्रसार के लिए पहले की तरह ही समर्पित होकर प्रयास करते रहेंगे। अमित स्वामी को विश्व भर के बॉडी बिल्डिंग रेडरेशन, खेल संगठनों, सामाजिक संगठनों एवं विभूतियों ने बधाई दी है। फेडरेशन ऑफ स्पोर्ट एंड डवलेपमेंट एंड पीस, केपटाउन-साउथ अफ्रीका की चेयरपर्सन प्रो.मेरियन केम, इंटरनेशनल स्पोर्ट एंड कल्चरल एसोसिएशन, कोपनहेगन-डेनमार्क के महासचिव जैकब श्योनबर्ग, इंटरनेशनल हाकी फैडरेशन लुइसने-स्विटजरलैंड के अध्यक्ष तैयब इकराम, इंटरनेशनल बास्केटबाल फेडरेशन माइस-स्विटरजरलैंड की विशेष प्रतिनिधि क्लाउडीया कारलेटी, इंटरनेशनल कौंसिल आफ स्पोर्ट साइंस एंड फिजिकल एजूकेशन, बर्लिन-जर्मनी की प्रवक्ता मारिया टाइबर, डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू ई वर्ल्ड हैवी वेट चैंपियन दलीप सिंह राणा उर्फ खली ने उन्हें बधाई दी है।