फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Allegations of dowry harassment, case registered

Rewari News: दहेज उत्पीड़न का आरोप, केस दर्ज

Thu, 29 Dec 2022 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Allegations of dowry harassment, case registered
कोसली। गांव जाहिदपुर में एक विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न व मारपीट करने का आरोप लगाया है। साथ ही कोसली थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी 9 दिसंबर 2005 को जाहिदपुर निवासी अजीत के साथ हुई थी। शादी में उसके परिजनों ने अपनी हैसियत अनुसार दान-दहेज भी दिया था, लेकिन शादी के बाद से ही उसके ससुरालियों की नीयत ठीक नहीं रही। उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसके 19 नवंबर 2008 को पहला बच्चा हुआ। वहीं दूसरा बच्चा 6 फरवरी 2012 को हुआ, लेकिन विवाहिता के सास-ससुर व पति द्वारा मारपीट करना जारी रखा। बार-बार परिजनों द्वारा समझाने के बाद भी ससुराल के लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। इसके बाद जून 2020 को विवाहिता का पति, सास व ससुर ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर आ गया। इसके बाद कोसली थाना में शिकायत दी, लेकिन उस समय गांव के मौजिज लोगों के सामने ससुरालियों ने माफी मांग ली और भविष्य में ऐसी हरकतें न करने का वादा किया। विवाहिता ने अपने बच्चों का भविष्य को देखते हुए शिकायत वापस ले ली थी। कुछ दिन बाद फिर से उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। विवाहिता ने वीरवार को कोसली थाना में शिकायत दर्ज कराई है। कोसली थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर दहेज के लिए परेशान करने व मारपीट करने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed