फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   All types of social pension have also been linked with PPP

अब सभी तरह की सामाजिक पेंशन को भी जोड़ा गया है पीपीपी के साथ

Sun, 21 Nov 2021 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
All types of social pension have also been linked with PPP
उपायुक्त यशेंद्र सिंह। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) अन्त्योदय की भावना के साथ जरूरतमंद लोगों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। यह जानकारी डीसी यशेंद्र सिंह ने दी। उपायुक्त ने कहा कि पीपीपी प्रोजेक्ट को लागू करने वाला हरियाणा देश का पहला प्रदेश है।
विज्ञापन

डीसी यशेंद्र सिंह ने कहा कि परिवार पहचान पत्र के माध्यम से सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लिया जा सकता है। सभी को परिवार पहचान पत्र बनवाना चाहिए ताकि भविष्य में सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंद को प्रभावी रूप से मिल सके। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के प्रत्येक परिवार को 14 अंकों का विशिष्ट पहचान पत्र प्रदान किया जा रहा है। जिसके माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सभी सेवाओं और योजनाओं का लाभ हरियाणा के प्रत्येक नागरिक तक पहुंच रहा है या नहीं। यह परिवार पहचान पत्र संयुक्त तथा अलग परिवारों के लिए तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि सरकार आमजन की सुविधाओं के लिए कई प्रकार की योजनाओं व नीतियों पर निरंतर कार्य कर रही है। सरकार की प्राथमिकता सदैव आमजन को विभिन्न सुविधाएं मुहैया करवाना है। इसी कड़ी में सरकार द्वारा परिवार पहचान पत्र नामक दस्तावेज बनाने के लिए मुहिम चलाई जा रही है ताकि आमजन को परिवार पहचान पत्र के माध्यम से सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा पेंशन प्राप्त करने वाले सभी लाभपात्रों के लिये परिवार पहचान पत्र आवश्यक कर दिया गया है और वे पेंशन के लिये तभी आवेदन कर सकते हैं जब उनका परिवार पहचान पत्र बना होगा।

डीसी यशेंद्र सिंह ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा जन कल्याण के लिये विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनमें वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, विधवा/निराश्रित महिलाओं को वित्तीय सहायता, दिव्यांग पेंशन, लाडली सुरक्षा भत्ता, बोना भत्ता, मंदबुद्धि बच्चों को वित्तीय सहायता इत्यादि शामिल है। जो लाभपात्र उपरोक्त पेंशन योजनाओं का लाभ ले रहे हैं, वह अपने क्षेत्र के नजदीकी सीएससी सेंटर व अटल सेवा केंद्र में जाकर परिवार पहचान पत्र बनवाकर निरंतर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed