फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   All tests will be conducted under one roof at the Civil Hospital.

Rewari News: सिविल अस्पताल में एक ही छत के नीचे होंगी सभी जांचें

Tue, 30 Sep 2025 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 30 Sep 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
All tests will be conducted under one roof at the Civil Hospital.
फोटो : 2सिविल अस्पताल रेवाड़ी। संवाद
रेवाड़ी। सिविल अस्पताल में सभी तरह की जांचें एक ही छत के नीचे होंगी। नए ब्लॉक में स्थापित प्रयोगशाला में ही टीबी की लैब को भी शिफ्ट किया जाएगा। इसकी तैयारी की जा रही है। एक ही स्थान पर सभी तरह की जांच होने से मरीजों को काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन

फिलहाल टीबी की जांच सिविल अस्पताल के मुख्य गेट के साथ लगते टीबी ब्लॉक में ही होती है। जल्द ही यह लैब नए ब्लॉक में शिफ्ट होगी। इसके लिए नई बिल्डिंग की लैब में केबिन बनाने का काम शुरू हो गया है। महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर की पहचान करने को लेकर लिक्विड बेस्ड साइटोलॉजी मशीन मिली है। मशीन इंस्टॉल कर दी गई है। अब सेंट्री फ्यूज मशीन आनी है। इसके बाद जांच प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

इससे पहले संबंधित चिकित्सक को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिनको लंबे समय से खांसी है, उनमें इंफेक्शन का पता लगाने के लिए ब्रोंकाइटिस जांच की जाती है। यह जांच पहले सिविल अस्पताल के नए ब्लॉक की मेंटनेंस की वजह से बंद हो गई थी। अब इसे फिर से शुरू कर दिया गया है। इस जांच के शुरू होने से लोगों को काफी फायदा है। क्योंकि यह जांच बाहर 4 हजार रुपये में होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेपेटाइटिस बी की भी होने लगी जांच

सिविल अस्पताल की प्रयोगशाला में हेपेटाइटिस बी-सी की जांच की भी व्यवस्था है। रक्त में वायरस की मात्रा मापने के लिए रक्त परीक्षण किया जाता है जो होने लगा है। इससे संक्रमण के बारे में जानकारी होती है। लीवर को नुकसान के जोखिम का पता लगता है और एंटीवायरल उपचार की प्रभावशीलता की निगरानी होती है। हेपेटाइटिस बी के लिए एचबीवी डीएनए वायरल लोड जांच होती है।

गायनी ओपीडी में हर माह हो रही 40 जांच

गायनी ओपीडी में आने वाली महिलाओं की जांच के दौरान संदिग्ध लक्षण वाली महिलाओं की स्क्रीनिंग के लिए पेपस्मीयर जांच होती है। अभी यह जांच मेन्युअल की जाती है। इससे रिपोर्ट आने में दो से तीन दिन लग जाते हैं। नई मिली लिक्विड बेस्ड साइटोलॉजी मशीन से जांच करने के बाद उसी दिन रिपोर्ट मिल जाएगी। वैसे 24 घंटे का समय लगेगा। साथ ही टेस्ट की क्वालिटी में भी सुधार आएगा। सर्वाइकल कैंसर की जांच और बेहतर तरीके से हो सकेगी। सिविल अस्पताल में अभी 40 से ज्यादा ये टेस्ट होते हैं।


-
वर्जन:
नए ब्लॉक की प्रयोगशाला में ही टीबी की लैब शिफ्ट होगी। ब्रोंकाइटिस जांच जारी है। सर्वाइकल कैंसर के लिए लिक्विड बेस्ड साइटोलॉजी मशीन मिली है। इससे सर्वाइकल कैंसर की जांच होगी। इसी तरह लैब में बायोकेमिस्ट्री, हेमेटोलॉजी, पैथोलॉजी की अधिकतर जांच हो रही है।-डॉ. इंद्रजीत यादव, डीएमएस, सिविल अस्पताल रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed