फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   All school toppers of class 10th and 12th honored in Khori village

Rewari News: खोरी गांव में 10वीं और 12वीं कक्षा के सभी स्कूल टॉपर सम्मानित

Tue, 28 May 2024 03:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 28 May 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
All school toppers of class 10th and 12th honored in Khori village
रेवाड़ी। खोरी स्कूल में आयोजित प्रतिभा प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह का दृश्य। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। जिले के गांव खोरी स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंड स्तरीय प्रतिभा प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें खंड खोल के 10वीं तथा 12वीं कक्षा के सभी स्कूल टॉपर्स तथा मुखियाओं को सम्मानित किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह खनगवाल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी संतोष तंवर ने की।
विज्ञापन

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कपिल पूनिया ने मुख्य वक्ता और बीआरसी राकेश वत्स ने स्वागत अध्यक्ष की भूमिका निभाई। समारोह में डीईओ खनगवाल को शिक्षा विभाग में तीन दशकों की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मेजबान विद्यालय के प्राचार्य ब्रह्म प्रकाश यादव के संयोजन में आयोजित समारोह में खंड खोल के तीन दर्जन से ज्यादा विद्यार्थियों को शिक्षा रत्न पुरस्कार और स्कूल मुखियाओं को शिक्षा शिरोमणि सम्मान से अलंकृत किया गया।
विज्ञापन

प्राध्यापिका निशा शर्मा व अजीत सिंह के निर्देशन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भाव विभोर कर दिया। आयोजन समिति की ओर से विभिन्न मुखियाओं ओपी यादव, सतीश प्रधान, बलवान सिंह, उमेद सिंह, सुरेंद्र सिंह, राजपाल, संतोष कुमारी, दीप्ति अनिल कुमार, सतीश वशिष्ठ, संदीप कुमार, दीपक शर्मा धर्मेंद्र सिंह, विनोद कुमार, पवन, हरीश चौहान, सुदर्शन आदि ने विभिन्न प्रभार संभाले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर समाजसेवी नवल किशोर गुप्ता, लक्ष्मी देवी और प्राध्यापक लालसिंह को विद्यालय में वाटर कूलर और आरओ भेंट करने पर सम्मानित किया गया। खंड खोल की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी को पगड़ी, शॉल, अभिनंदन पत्र, साहित्य आदि भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में साहित्यकार दर्शना शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि सतबीर सिंह, संदीप कुमार, धर्मेंद्र प्रधान, सुनील कुमार आदि शिक्षक नेता, सामाजिक कार्यकर्ता तथा मेजबान विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा। प्राचार्य ब्रह्मप्रकाश यादव ने सभी का आभार ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed