फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   aleret

अवैध प्लाटिंग साइटों के पास डीटीपी ने लगाया चेतावनी बोर्ड

Thu, 23 Jan 2020 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
aleret
चेतावनी बोर्ड। - फोटो : Rewari
जिला नगर योजनाकार विभाग की ओर से शहर के अलावा धारूहेड़ा, कोसली व बावल सहित 20 से अधिक स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगवाए गए हैं। आम लोगों को कॉलोनाइजर के चंगुल से बचाने के लिए नगर योजनाकार विभाग की ओर से शहर के रेवाड़ी-रामगढ़ रोड, महेंद्रगढ़ रोड, बेरली रोड, बावल, धारूहेड़ा 75 मीटर चौड़ा रोड, महेश्वरी, जोनियावास, अलावलपुर, प्राणपुरा रोड, नैचाना रोड, बनीपुर चौक, असाई चौक सहित 20 से अधिक स्थानों पर अवैध रूप से प्लॉटिंग की सूचना के बाद चेेतावनी बोड लगवाए गए हैं। विभाग का कहना है कि नियंत्रित क्षेत्र में प्लाटिंग कर लोगों को फंसाया जा रहा है, एक प्लाट कई लोगों को बेच दिया जाता है। बाद में लोग कोर्ट के चक्कर काटते रहते हैं, ऐसे में खरीद-फरोख्त करने से पहले पूरी जानकारी जरूर जुटाएं।
विज्ञापन

बेचने व खरीदने वाले दोनों पर होगा मुकदमा दर्ज : डीटीपी
डीटीपी मनीष यादव ने बताया कि नियंत्रित क्षेत्र में प्लॉटिंग करने से पहले नगर योजनाकार विभाग से अनुमति लेना जरूरी है। जिला में 10 से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमें दर्ज किए जा चुके हैं, अब बेचने वालों के साथ खरीदने वाले पर भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा। डीटीपी ने बताया कि हरियाणा शहरी अधिनियम के तहत तीन साल तक सजा का प्रावधान है। ऐस में लोग इस तरह की अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीदने से बचें। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है, जल्द ही बड़ी संख्या में मुकदमे दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed