फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Air handling unit will be installed in the infant ward of civil hospital

Rewari News: नागरिक अस्पताल के शिशु वार्ड में लगेगी एयर हैंडलिंग यूनिट

Sat, 15 Jun 2024 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 15 Jun 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Air handling unit will be installed in the infant ward of civil hospital
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ाई जा रही हैं। अस्पताल की नई बिल्डिंग में स्थित पीडियाट्रिक वार्ड (शिशु वार्ड) में एयर हैंडलिंग यूनिट लगेगी। इसके लिए पीडब्ल्यूडी विभाग ने 22.35 लाख रुपये का टेंडर छोड़ा है। अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इससे रोगियों को काफी राहत मिलेगी।

एयर हैंडलिंग यूनिट न सिर्फ तापमान और आर्द्रता को समायोजित करती है बल्कि हवा से धूर और कणों को हटाती है। इसके बाद कमरे में ताजा वातानुकूलित हवा की आपूर्ति करती है। वार्ड में शुद्ध हवा मिलने से रोगियों को काफी राहत मिलेगी। नागरिक अस्पताल की नई बिल्डिंग में पीडियाट्रिक वार्ड (शिशु वार्ड) बनाया गया है। इसे नागरिक अस्पताल ने टेकओवर कर लिया है। हालांकि अभी तक इसे चालू नहीं किया जा सका है। इसमें अब एयर हैंडलिंग यूनिट लगाई जानी है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिशु वार्ड में बाल चिकित्सा की सुविधा होती है।
विज्ञापन

ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed