फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   aims,politcal,program

20 दिन के अंदर रिपोर्ट तैयार कर 12 सौ करोड़ रुपये दिए

Fri, 11 Oct 2019 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
aims,politcal,program
शुक्रवार को रेवाड़ी में चुनावी कार्यक्रम में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि लोगों की मांग के चलते हमने 20 दिन में रिपोर्ट तैयार कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मनेठी एम्स के लिए 12 सौ करोड़ रुपये आवंटित कराए। लेकिन जब उनसे मनेठी एम्स पर वन सलाहकार समिति की ओर से लगाई गई अड़चन पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी बोलने से मना कर दिया। ऐसे में सवाल उठता है कि एम्स निर्माण के लिए राशि आवंटित करने की बात तो कही जा रही है। फिर वन विभाग की ओर से लगाई गई अड़चन को दूर क्यों नहीं जा रहा।
विज्ञापन

सालाना होंगे दो हजार करोड़ रुपये खर्च
बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने ये भी कहा कि एम्स निर्माण के लिए आवंटित राशि पर ही बात खत्म नहीं होती। इसके बाद भी एम्स पर सालाना दो हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। 100 बच्चे यहां पर डॉक्टरी की पढ़ाई करेंगे। इसके अलावा 100 नर्सिग ट्रेनिंग की व्यवस्था होगी। वर्ल्ड क्लास स्तर का ये ऑल इंडिया मेडिकल इंस्टीट्यूट बनेगा।
विज्ञापन

-बड़ी बीमारियों के लिए सांसदों से नहीं लिखवानी पड़ती चिट्ठी
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश के गरीब लोगों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य लाभ आयुष्मान योजना के तहत दिलवाया है। इससे पहले गरीब लोगों को किडनी आदि की बीमारियों के लिए सांसदों व मंत्रियों से चिट्ठी लिखवानी पड़ती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। आयुष्मान कार्ड बनने के बाद कोई भी व्यक्ति अपना उपचार निजी अस्पताल में करा सकता है। इसके अलावा मोदी सरकार ने किसानों को 60 साल के बाद 3 हजार रुपये मासिक पेंशन देने की योजना भी लागू की है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने किसान सम्मान योजना लागू की है। इसके तहत 14 करोड़ किसानों को 6 हजार रुपये प्रति किसान लाभ दिया जा रहा है। इस पर 90 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed