{"_id":"6ab95e0dd0e9ef64cd0e35d3","slug":"aiims-will-be-a-milestone-for-healthcare-services-in-south-haryana-dr-archana-gupta-rewari-news-c-198-1-rew1011-246176-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण हरियाणा की स्वास्थ्य सेवाओं में मील का पत्थर बनेगा एम्स : डॉ. अर्चना गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दक्षिण हरियाणा की स्वास्थ्य सेवाओं में मील का पत्थर बनेगा एम्स : डॉ. अर्चना गुप्ता
Sun, 27 Sep 2026 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
एम्स माजरा का दौरा करतीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता। प्रवक्ता
खोल (रेवाड़ी)। करीब 210 एकड़ में 1600 करोड़ रुपये की लागत से विकसित हो रहा एम्स दक्षिण हरियाणा की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा। एम्स शुरू होने के बाद रेवाड़ी समेत दक्षिण हरियाणा के लोगों को अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी। ये बातें रविवार को एम्स का निरीक्षण करने के बाद भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहीं।
उन्होंने कहा कि एम्स शुरू होने के बाद गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए लोगों की बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। एम्स मेडिकल शिक्षा, प्रशिक्षण और चिकित्सा अनुसंधान के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष ने जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने खोरी मंडल के गांव टीन्ट स्थित बूथ संख्या 121 पर कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी। इसके बाद उन्होंने कहानी बदलाव की मुहिम के तहत भालखी-माजरा स्थित निर्माणाधीन एम्स का दौरा किया।
विज्ञापन
उन्होंने एम्स परिसर में प्रोजेक्ट टीम से निर्माण कार्य और प्रस्तावित सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक बदलाव हुए हैं।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से स्वास्थ्य शिक्षा, उच्च शिक्षा और स्कूली शिक्षा के ढांचे में भी विकास हुआ है। युवाओं की रुचि और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप शैक्षणिक अवसर बढ़े हैं। एम्स के निर्माण से क्षेत्र में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर बढ़ने और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलने की भी उम्मीद है।
उन्होंने एम्स परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया। उन्होंने 2 अक्तूबर को सुबह 8 से 10 बजे तक प्रदेशभर में चलाए जाने वाले विशेष स्वच्छता अभियान को सफल बनाने की अपील की।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली, विधायक लक्ष्मण यादव, विधायक डॉ. कृष्ण कुमार, जिला प्रभारी प्रो. मदन लाल गोयल, रामपाल यादव, सतीश खोला, सिंहराम महलावत, सुनील मूसेपुर, हुकमचंद यादव, प्रीतम चौहान, रत्नेश बंसल, कुलदीप चौहान, मंडल अध्यक्ष सुभाष यादव सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।