फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   AIIMS will also be built if Congress party forms government: Captain Ajay Singh

कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर एम्स भी बनवाया जाएगा : कैप्टन अजय सिंह

Thu, 25 Jan 2024 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 25 Jan 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
AIIMS will also be built if Congress party forms government: Captain Ajay Singh
बावल। घर-घर कांग्रेस हर घर कांग्रेस अभियान के तहत पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने बावल विधानसभा के गांव बांस दूधा, नांगल जमालपुर, ढाणी शोभा, ढाणी कोलाना और ढाणी राधा में जनसंपर्क किया।
विज्ञापन

कैप्टन अजय सिंह यादव ने कांग्रेस की नीतियों के बारे में लोगों से अवगत कराया और कांग्रेस की सरकार बनने पर संकल्प पत्र के बारे में जानकारी दी और जनता के बीच जाकर महंगाई, बेरोजागरी, अपराध और महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा जाएगा। यादव ने बताया भाजपा ने राजस्थान में सरकार बनते ही अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है और पुरानी पेंशन स्कीम बंद कर दी है। इस तरह से मोदी की गारंटी एक के बाद एक खत्म होती जा रही है जबकि कांग्रेस पार्टी ने वायदा किया है कि कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाएगी, गैस सिलेंडर 500 में दिया जाएगा, 200 रुपये बिजली की यूनिट फ्री दी जाएगी। कौशल रोजगार निगम बंद करके युवाओं को पक्की नौकरी दी जाएगी, किसानों को उनकी लागत का उचित मूल्य दिया जाएगा। कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर एम्स भी बनवाया जाएगा और बावल के रुके हुए बाकी सभी कार्य पूरे किए जाएंगे। कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा सामाजिक न्याय के पुरोधा, जननायक स्व. कर्पूरी ठाकुर ने सामाजिक न्याय के लिए न सिर्फ निरंतर संघर्ष किया।
विज्ञापन


न्याय की इस लड़ाई में अन्यायी शक्तियां बाधा पैदा कर रही
कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा ''भारत जोड़ो यात्रा'' के दौरान सरकार ने कोई बाधा उत्पन्न नहीं की थी, लेकिन इस बार न्याय की इस लड़ाई में अन्यायी शक्तियां बाधा पैदा कर रही हैं। असम की भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है, जिस कांग्रेस पार्टी ने अंग्रेजों को हरा दिया, जो उनकी तोप से नहीं डरी- वे बैरिकेड से क्या डरेंगे। न्याय के लिए संघर्ष कर रहे हैं और जो बाधा पैदा कर रहे हैं। वो न्याय द्रोही है। इस मौके पर उनके साथ नीलम भगवाडिया, टिल्लू चेयरमैन, विजयकुंड बैरियर, विक्रम गोठड़ा, धर्मवीर मुंडनवास इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed