फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   AIIMS Sangharsh Samiti's monthly meeting on August 3

Rewari News: एम्स संघर्ष समिति की मासिक बैठक 3 अगस्त को

Wed, 30 Jul 2025 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
AIIMS Sangharsh Samiti's monthly meeting on August 3
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुंड। मनेठी स्थित उपतहसील प्रांगण में एम्स संघर्ष समिति की मासिक बैठक कैलाश चन्द की अध्यक्षता में 3 अगस्त को सुबह 10 बजे आयोजित की जाएगी। संघर्ष समिति के प्रवक्ता कॉमरेड राजेन्द्र सिंह एडवोकेट एवं सचिव ओमप्रकाश सैन ने संयुक्त ब्यान जारी करते हुए बताया कि माजरा गांव में बनाए जा रहे एम्स में अभी तक भी नेशनल हाइवे नम्बर-11 से माजरा एम्स तक आने जाने के लिए ओवरब्रिज निर्माण बारे कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।

उन्होंने बताया कि यदि एम्स का भवन तैयार हो भी जाता है और आने-जाने के लिए मरीजों व उनके परिजनों के लिए रास्ता ही नहीं होगा तो फिर एम्स किस काम का। इसके अतिरिक्त उन्होंने यह भी कहा कि जब देश के निर्माणाधीन 11 एम्स में ओपीडी और एमबीबीएस की कक्षाएं शुरू हो सकती हैं तो फिर माजरा एम्स में क्यों नहीं। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की कि 3 अगस्त को होने वाली मासिक बैठक में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें ताकि आगामी आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed