{"_id":"64a1c98be859f9448904c13c","slug":"aiims-sangharsh-samiti-will-celebrate-dhikr-diwas-on-5th-rewari-news-c-198-1-rew1001-1819-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: एम्स संघर्ष समिति पांच को मनाएगी धिक्कार दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: एम्स संघर्ष समिति पांच को मनाएगी धिक्कार दिवस
Mon, 03 Jul 2023 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 03 Jul 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। मनेठी एम्स संघर्ष समिति की बैठक रविवार को कुंड स्थित कार्यालय में समिति के प्रधान श्योताज सिंह पूर्व सरपंच की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पांच जुलाई को धिक्कार दिवस के रूप में मनाया जाएगा, क्योंकि 5 जुलाई 2015 को मुख्यमंत्री ने बावल रैली में इसकी घोषणा की थी, जिसे आज तक पूरा नहीं किया गया। बैठक में कहा गया कि सरकारें अपने चुनावी एजेंडे को एम्स के नाम से पूरा करना चाहती हैं। एम्स के शिलान्यास को लेकर जान बूझकर कर सरकार ढिलाई कर रही है। सरकार से मांग की गई की 31 जुलाई तक निर्माण कार्य शुरू किया जाए और ओपीडी शुरू की जाए, अन्यथा 1 अगस्त को एक दिन का सांकेतिक धरना दिया जाएगा।
इसके बाद भी यदि सरकार ने निर्माण कार्य एवं ओपीडी शुरू नहीं कराई तो 15 अगस्त को एम्स निर्माण करो संघर्ष दिवस महापंचायत के रूप में मनाया जाएगा। इसमें रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, अलवर जिला के लोगों को आमंत्रित किया किया जाएगा। बैठक का संचालन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष कैलाश चंद ने किया। बैठक को समिति के प्रवक्ता राजेंद्र सिंह एडवोकेट, सचिव ओमप्रकाश सैन, लक्ष्मण सिंह, भारत ,कर्नल राजेंद्र सिंह, धर्मवीर बल्डोदिया, प्रो,वीपी यादव, डॉ. एचडी यादव, दिलबाग सिंह, राजरानी नंबरदार, मास्टर दयाराम, बीडी यादव,अमर सिंह राजपुरा, सत्यनारायण सेठ, सुरेश कुमार ने संबोधित किया। इस अवसर पर देशराज, जयदयाल, कंवल सिंह, कुशल पाल, सत्यप्रकाश, प्रकाश, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।