फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   AI is a technical tool but we are its masters: Dr. Yashpal

एआई एक तकनीकी साधन लेकिन हम इसके मास्टर हैं : डॉ. यशपाल

Wed, 11 Feb 2026 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
AI is a technical tool but we are its masters: Dr. Yashpal
कार्यक्रम में बैठे शिक्षक व विद्यार्थी स्रोत : कॉलेज
कोसली। सरकारी महिला रीजनल सेंटर कृष्ण नगर में अंग्रेजी विभाग की ओर से विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रीनू यादव, नीलम यादव एवं विपुल यादव के नेतृत्व में किया गया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता के रूप में अहीर कॉलेज की डॉ. अपर्णा यादव ने पाठ और प्रौद्योगिकी का सेतु अकादमिक संचार और रिपोर्ट लेखन में एआई के अनुप्रयोग विषय पर छात्राओं को संबोधित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एआई एक महत्वपूर्ण तकनीकी साधन है लेकिन यह हमारी मास्टर नहीं, बल्कि हम इसके मास्टर हैं, क्योंकि एआई का निर्माण मानव ने किया है। उन्होंने छात्राओं को रचनात्मक सोच बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पढ़ने और टंग ट्विस्टर जैसे अभ्यास अपनाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए निदेशक डॉ. यशपाल शर्मा ने कहा कि आज के समय में एआई एक प्रभावशाली टूल है जिसका उपयोग सावधानीपूर्वक किया जाना चाहिए।
उन्होंने आगाह किया कि तकनीक का अति प्रयोग हमारी रचनात्मकता को प्रभावित कर सकता है, वहीं सही दिशा में उपयोग करने से यह कार्यों को सरल और प्रभावी बना सकता है। अंत में डॉ. रीनू यादव ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed