फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Agricultural College Bawal took out a tricolor march

Rewari News: कृषि महाविद्यालय बावल ने निकाली तिरंगा यात्रा

Wed, 13 Aug 2025 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Agricultural College Bawal took out a tricolor march
फोटो : 12कृषि महाविद्यालय बावल में तिरंगा यात्रा निकालते विद्यार्थी। स्रोत : कॉलेज
बावल। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत कृषि महाविद्यालय बावल में 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नरेश कौशिक ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

इस तिरंगा यात्रा में छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। छात्र हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति के नारों के साथ परिसर में मार्च करते हुए राष्ट्रीय एकता और गौरव का प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए डॉ. नरेश कौशिक ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं बल्कि हमारी पहचान और हमारे पूर्वजों के बलिदान का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक को इसे भाव और कर्म दोनों से सम्मान देना चाहिए। उन्होंने छात्रों से एकता, जिम्मेदारी और देशभक्ति के मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. मुकेश कुमार ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने युवाओं की भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा जैसी पहलें लोकतंत्र और देशभक्ति की भावना को और गहरा करती हैं।
अभियान के अंतर्गत छात्रों के लिए कई रचनात्मक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी जिनमें तिरंगा सेल्फी प्रतियोगिता, तिरंगा प्रश्नोत्तरी और तिरंगा पत्र-लेखन अभियान प्रमुख हैं। इन आयोजनों का उद्देश्य छात्रों में देश के इतिहास, संस्कृति और स्वतंत्रता संग्राम के प्रति जागरूकता और गर्व की भावना को बढ़ावा देना है।

यह कार्यक्रम न केवल छात्रों में राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रबल करता है बल्कि यह भी दर्शाता है कि तिरंगा भारत की विविधता और शक्ति का एक अद्वितीय प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed