फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   After the Haryana Board exam results are out, the pace of admissions to Polytechnic institutes will increase.

Rewari News: हरियाणा बोर्ड का परीक्षा परिणाम आने के बाद पॉलिटेक्निक संस्थानों में बढ़ेगी दाखिले की रफ्तार

Sat, 09 May 2026 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 09 May 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
After the Haryana Board exam results are out, the pace of admissions to Polytechnic institutes will increase.
पॉलिटेक्निक लिसाना में नए शैक्षणिक सत्र के दाखिले के लिए आवेदन फॉर्म भरते विद्यार्थी। संवाद
रेवाड़ी। जिले के पॉलिटेक्निक संस्थानों में नए शैक्षणिक सत्र के लिए दाखिले की प्रक्रिया जारी है लेकिन आवेदन की रफ्तार धीमी बनी हुई है। अब तक सिर्फ 90 आवेदन प्राप्त हुए हैं। हरियाणा बोर्ड का परीक्षा परिणाम आने के बाद दाखिले के लिए तेजी से आवेदन होंगे।
विज्ञापन

लिसाना स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक के एडमिशन नोडल अधिकारी धर्मपाल यादव ने बताया कि हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद दाखिले की प्रक्रिया में तेजी आती है। इस बार भी अधिकांश विद्यार्थी परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। इसके चलते आवेदन प्रक्रिया धीमी चल रही है।
विज्ञापन

उन्होंने उम्मीद जताई कि हरियाणा बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद दाखिले के लिए आवेदन बढ़ने शुरू हो जाएंगे। अगले सप्ताह से आवेदनों की संख्या में तेजी देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिणाम जारी होने के बाद विद्यार्थी तकनीकी शिक्षा की ओर अधिक आकर्षित होते हैं जिससे पॉलिटेक्निक कोर्सों में प्रवेश की रफ्तार बढ़ जाती है। दाखिले की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से की जा रही है।
विद्यार्थियों की सुविधा के लिए दोनों कॉलेजों में हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं, जहां प्रवेश से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।
बहुतकनीकी संस्थानों में सीटों की स्थिति
जिले में राजकीय पॉलिटेक्निक लिसाना और धामलावास में विभिन्न ट्रेडों को मिलाकर कुल 780 सीटें उपलब्ध हैं। लिसाना संस्थान में मैकेनिकल, सिविल, कंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी की 60-60 सीटें हैं। वहीं धामलावास पॉलिटेक्निक में ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, कंप्यूटर और मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी की 60-60 सीटें उपलब्ध हैं, जबकि इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल में 30-30 सीटें निर्धारित हैं।


दाखिले के लिए जरूरी दस्तावेज
अभ्यर्थियों को 10वीं की मार्कशीट, रिजल्ट कॉपी, बैंक पासबुक, परिवार पहचान पत्र, कैटेगरी सर्टिफिकेट व आय प्रमाण पत्र तैयार रखने होंगे। पीपीपी में कैटेगरी व आय सत्यापन होना जरूरी है। विद्यार्थी का नाम, पिता व माता का नाम मैट्रिक प्रमाणपत्र के अनुसार होना चाहिए। 12वीं (नॉन मेडिकल) आधार पर आवेदन करने वालों को 10वीं व 12वीं दोनों प्रमाणपत्र लाने होंगे।

वर्जन
पॉलिटेक्निक शिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जारी शेड्यूल के अनुसार विद्यार्थी 18 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अगले सप्ताह में तेजी से आवेदन होने की उम्मीद है।-धर्मपाल यादव, एडमिशन नोडल अधिकारी, पॉलिटेक्निक लिसाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed