फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   after one week three corona positive case get

एक हफ्ते बाद फिर मिले तीन कोरोना पॉजिटिव, जिले में अब नौ केस

Fri, 15 May 2020 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
after one week three corona positive case get
रेवाड़ी। ठीक सात दिन बाद फिर से एक साथ शुक्रवार को तीन नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें गांव मामड़िया अहीर में दो और एक प्राणपुरा से पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि तीनों ही लोग जिले से बाहर से यात्रा कर लौटे थे, पुलिस तीनों को नागरिक अस्पताल लेकर आई थी। तीनों के सैंपल लेने के बाद जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए थे। शुक्रवार को रात 11 बजे आई रिपोर्ट में तीन नए केस आने के बाद जिले में ये आंकड़ा 9 पर पहुंच गया है। बता दें कि जिले में पहली बार बीते शुक्रवार आठ मई को शहर के सेक्टर-4 के एक घर में एक मां-बेटी सहित तीन पॉजिटिव केस सामने आए थे। इसके बाद इनमें से मुरलीपुर निवासी हरियाणा पुलिसकर्मी व खटावली निवासी दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल शामिल है। इसके अलावा गांव रतनथल में भी दिल्ली से आया युवक पॉजिटिव पाया जा चुका है। नागरिक अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार तीनों पॉजिटिव पाए गए लोग शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती हैं। अब तीनों गांवों को एपिक सेंटर मानते हुए नए कंटेनमेंट जोन बनाए जाएंगे। तीन नए केस सामने आने के बाद अब जिले में कंटेनमेंट जोन की संख्या भी सात हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed