फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   After a liquor party in Rewari, a young man was killed by smashing his head with a stone

Rewari News: रेवाड़ी में शराब पार्टी के बाद युवक की पत्थर से सिर कूच कर हत्या

Tue, 19 Aug 2025 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 19 Aug 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
After a liquor party in Rewari, a young man was killed by smashing his head with a stone
फोटो : 19मृतक, नवीन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




रेवाड़ी। मनेठी गांव के नवीन (35) की बीती रात पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर से 200 मीटर दूर सड़क किनारे मिला। दोस्तों पर ही हत्या का शक है। शुरुआती जांच में शराब पार्टी के बाद कहासुनी में वारदात को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।
डीएसपी जोगेंद्र ने बताया कि सोमवार को युवक की हत्या की सूचना मिली थी। मौका मुआयना कर सबूत जुटाए गए। घटनास्थल से खून से सना एक पत्थर मिला है। शरीर पर गहरे चोट के निशाने मिले हैं। इससे आशंका है कि पत्थर से सिर कुचलकर मौत के घाट उतारा गया है।
विज्ञापन

जांच में पता चला है कि नवीन ने रविवार की रात अपने कुछ दोस्तों के साथ शराब पी थी। आशंका है कि शराब के नशे में ही किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई होगी और फिर सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी गई। नवीन अक्सर जिन लोगों के साथ दिखता था उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर बोलकर गया था- मेला देखने जा रहा हूं...

चाचा कृष्ण कुमार ने बताया कि सुबह जानकारी मिली थी कि गांव में एक शव पड़ा है। मौके पर जाकर देखा तो शव नवीन का था। उसके सिर में चोट के निशान थे और काफी खून बह चुका था। बताया कि नवीन पेशे से ड्राइवरी करता था। बीती रात गोगामेड़ी मेले में जाने की बात कहकर बाइक से निकला था।
एक साल पहले छोड़कर चली गई थी पत्नी
नवीन के पिता का कुछ समय पहले निधन हो गया था। घर में उसकी बूढ़ी मां और एक छोटा भाई रहता है। नवीन शादीशुदा था। करीब 4 साल पहले उसने यूपी की एक महिला से शादी की थी। एक साल तक वह महिला उसके साथ थी हालांकि बाद में वह छोड़कर चली गई थी।

वर्जन-



-शुरुआती जांच में हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। सीन ऑफ क्राइम टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सकेगा।
-जोगेंद्र शर्मा, डीएसपी रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed