फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   ADRM sahib ! solve the railway fatak problem

एडीआरएम साहब! फाटक की समस्या का समाधान कराओ

Fri, 20 May 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Fri, 20 May 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
ADRM sahib ! solve the railway fatak problem
फाटक की समस्या का समाधान कराओ। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
डबल फाटक पर रास्ते की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को जयपुर मंडल के एडीआरएम से मिलने पहुंचे कॉलोनिवासियों ने कहा कि एडीआरएम साहब फाटक की समस्या का समाधान कराओ। फाटक बंद होने से उपचार में देरी के कारण बुधवार को कॉलोनी के एक व्यक्ति ने नाई वाली फ्लाईओवर पर ही दम तोड़ दिया। उनका कहना था कि यदि फाटक से रास्ता होता तो व्यक्ति की जान बचाई जा सकती थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नई बस्ती सहित कई कॉलोनी के लोग यहां पर अंतिम संस्कार करने के लिए आते हैं,उनको भी चार किमी. लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। डबल फाटक पार के कॉलोनीवासियों एवं यहां पर दो दर्जन से ज्यादा दुकानदारों से बृहस्पतिवार को दुकानें बंद रख डबल फाटक से लेकर सचिवालय तक रोष मार्च निकाला। इसके बाद डीआरओ पीडी शर्मा को रक्षा राज्य मंत्री राव इंद्रजीत के नाम ज्ञापन भी सौंपा। शुक्रवार से दुकानें बंद कर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का एलान भी कर दिया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि यहां के लोग डबल फाटक के पास से बाइक एवं साइकिल निकालने के रास्ते की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रशासन ने कुछ दिन पहले ही सुरक्षा के मद्देनजर फाटक के दोनों तरफ रेलिंग लगाकर रास्ते को ब्लॉक कर दिया था। बाद में उपायुक्त के आदेश पर साइकल एवं पैदल सवार के लिए रास्ता खोल दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा पहली प्राथमिकता, समाधान का दिया आश्वासन
रेवाड़ी जंक्शन पर मालगाड़ी के डि-रेल होने के बाद यहां का जायजा लेने पहुंचे एडीआरएम एचसी मीणा से दोपहर डेढ़ बजे रेलवे के रेस्ट हाउस में मिलने पहुंचे कॉलोनीवासियों से रास्ता खोलने की मांग पर उन्होंने कहा कि सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। सुरक्षा के साथ कोई खिलवाड़ नहीं किया जाएगा। उन्होंने कॉलोनीवासियों के आवेदन के बाद उन्होंने समस्या हल कराने का भरोसा भी दिया।

कैप्टन अजय ने भिजवाया रेलमंत्री के नाम ज्ञापन
उधर कैप्टन अजय यादव ने भी कांग्रेस के अन्य जिले के पदाधिकारियों के साथ पहुंचकर उपायुक्त डॉ.यश गर्ग को रेल मंत्री सुरेश प्रभु के नाम का ज्ञापन सौंपा। कैप्टन ने पत्र में लिखा है कि डबल फाटक के उस पार एक लाख से ज्यादा की आबादी रह रही है। डबल फाटक बंद रहने से इन लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में पुराने 50-60 सालों की तरह अंडरब्रिज बनने तक रास्ता दोबारा खोल दिया जाए।


आज से डबल फाटक पर दुकानें बंद
कॉलोनीवासियों ने रास्ता नहीं मिलने पर बृहस्पतिवार को रोष मार्च निकालने के बाद दुकानें बंद कर डबल फाटक पर बैठकर धरना दिया  पार्षद डॉ. सत्यनारायण ने कहा कि शुक्रवार से प्रतिदिन पांच लोग चौबीस घंटे के लिए भूख हड़ताल पर बैठेंगे। उन्होंने कहा कि यह क्रम जब समस्या का समाधान नहीं होता चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि विरोध में यहां की दुकानें भी बंद रहेगी। इस अवसर पर निहाल सिंह, राजेश कुमार, सुमेर सिंह, चंद्रकांत, राजेंद्र,  अजीत सिंह एवं संदीप कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed