फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Adopt a nutritious diet to prevent anemia: Aman

रक्ताल्पता से बचने के लिए लें पौष्टिक आसार : अमन

Wed, 07 Oct 2026 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 07 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Adopt a nutritious diet to prevent anemia: Aman
आंगन मिलन कार्यक्रम में भाग लेतीं महिलाएं। स्रोत : विभाग
कोसली। गांव कान्हड़वास, जाहिदपुर और भूरथला में आंगन मिलन सेवा संकल्प कार्यक्रम के दूसरे दिन आयोजन किया गया। इस दौरान कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर अमन यादव ने माताओं को एनीमिया से बचाव के लिए नियमित दवा और पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी। इस दौरान माताओं और बच्चों के हीमोग्लोबिन की जांच की गई।
विज्ञापन

सुपरवाइजर संतोष ने गर्भवती महिलाओं को समय पर स्वास्थ्य जांच कराने तथा बच्चों का हर माह वजन और लंबाई मापने की जानकारी दी। उन्होंने विभागीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया गया। पर्यावरण संरक्षण के लिए आंगनबाड़ी केंद्र में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधा लगाया गया। इस अवसर पर डॉक्टर जयवीर, सरपंच रामकला, मीनाक्षी देवी, एएनएम मुन्नी देवी सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed