फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   admition

केएलपी में ऑनलाइन फीस का झंझट खत्म

Sat, 06 Jul 2019 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
admition
कैप्शन न. 04 रेवाड़ी। महिला कालेज में फीस जमा करवाती छात्राएं - फोटो : Rewari
स्नातक में प्रवेश के लिए आई पहली कटऑफ के बाद विद्यार्थियों को फीस भरने में पसीने छूट रहे हैं। पासवर्ड से लेकर ओटीपी इनके लिए बड़ी परेशानी बन रहा है। ऐसे में दिल्ली रोड स्थित केएलपी कॉलेज ने ऑनलाइन फीस जमा कराने का झंजट खत्म करते हुए फीस ऑफ लाइन जमा करानी शुरू कर दी है, ताकि विद्यार्थियों को परेशानी से बचाया जा सके। बता दें कि दो जुलाई को आई कटऑफ लिस्ट के लिए 7 जुलाई तक फीस जमा कराने की अंतिम तारीख है। वहीं दूसरी ओर शहर के सेक्टर-18 राजकीय महाविद्यालय में अभी भी बच्चों को सर्वर डाउन होने के चलते घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। बता दें कि दूसरी कटऑफ लिस्ट 9 जुलाई को आनी है।
विज्ञापन

कोई एटीएम कार्ड भूल जाता है तो कोई मोबाइल फोन लाना
ऑन लाइन फीस जमा कराने में सबसे बड़ी परेशानी यह है कि एटीएम कार्ड विद्यार्थी अपने पता का लेकर आते हैं, ऐसे में मोबाइल नंबर भी उनका ही रजिस्टर्ड होता है। फीस जमा कराने से पहले ओटीपी नंबर उनके फोन पर आता है। ऐसे में एक विद्यार्थी को ही फीस जमा कराने में आधा घंटा तक लग जाता है। जबकि यह पूरा कार्य महज 5 मिनट का है। दूसरी ओर सुबह के समय सर्वर ठप रहता है। इसके चलते विद्यार्थियों को अपनी बारी का घंटो इंतजार करना पड़ रहा है। इसको देखते ही केएलपी कॉलेज की ओर से ऑफ लाइन फीस जमा कराने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

नहीं पता रहा कितनी देर में आऐगा नंबर: लक्ष्मी
शहर के सेक्टर-18 में फीस जमा कराने आई छात्र लक्ष्मी ने बताया कि सर्वर डाउन होने के चलते बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है। घंटो इंतजार के बाद भी पता नहीं चलता की कितनी देर में नंबर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन का विकल्प जरूरी : तन्नू
छात्रा तन्नू ने कहा कि सुबह 9 बजे ही कॉलेज में पहुंच जाते हैं। जिस काम में 5 मिनट का समय लगना चाहिए, उसके लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। प्रबंधन को चाहिए कि इसके लिए कोई विकल्प जरूर तलाशे, ताकि विद्यार्थियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
तकनीक के नाम पर बढ़ी परेशानी : सोनिया
छात्रा सोनिया ने कहा कि आधुनिक युग में तकनीक का उपयोग सही, लेकिन जब यह समस्या बन जाए तो दूसरे विकल्प पर काम करना चाहिए। फीस जमा कराने में घंटो की मशक्कत करनी पड़ रही है।
छात्राओं की समस्या का हो समाधान : नेहा
सेक्टर-18 महिला कॉलेज की नेहा धनखड़ ने कहा कि नियम कोई भी छात्राओं के हित के लिए होना चाहिए। कई दिनों से कभी सर्वर डाउन तो कभी अन्य प्रकार की समस्या से छात्राओं को घंटो इंतजार करना पड़ रहा है। ऑफ लाइन फीस जमा कराने का विकल्प भी जरूरी है।
विद्यार्थियों के हितों के लिए लिया फैसला: डॉ. अभय
केएलपी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अभय सिंह यादव ने कहा कि फीस जमा कराने में विद्यार्थियों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऑफ लाइन फीस जमा कराने का एक विकल्प है। हमने इसका उपयोग करते हुए शुक्रवार से ऑफलाइन फीस जमा करवानी शुरूकर दी है। रविवार को भी फीस जमा कराई जाएगी।

ज्यादा परेशानी हुई तो ऑफलाइन पर कर सकते हैं विचार : डॉ. यादव
सेक्टर- 18 राजकीय महिला कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एचएस यादव ने कहा कि अभी तक ठीक चल रहा है। यदि छात्राओं को ज्यादा परेशानी हो रही है तो ऑफ लाइन पर भी विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed