फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Admissions will start from 16 on 6000 seats in 23 ITIs of the district

जिले के 23 आईटीआई में 6000 सीटों पर 16 से शुरू होंगे दाखिले

Tue, 07 Sep 2021 11:14 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Admissions will start from 16 on 6000 seats in 23 ITIs of the district
पटौदी रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2021-22 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसकी दाखिला प्रक्रिया 16 सितंबर से शुरू होकर 30 तक चलेगी। पिछली बार की तरह इस बार भी दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रहेगी। दाखिले के आगामी चरण के लिए मेरिट व सीट अलॉटमेंट का पूरा कार्यक्रम 25 सितंबर को जारी होगा।
विज्ञापन

आईटीआई में ज्यादातर विद्यार्थी 10वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद ही दाखिला लेते हैं। इस बार हरियाणा और सीबीएसई बोर्ड ने बिना परीक्षा लिए ही 10वीं कक्षा के सभी बच्चों को पास कर दिया है। ऐसे में दाखिला प्रक्रिया में आवेदकों में प्रतिस्पर्धा बढ़ने की संभावना है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी अनिवार्य की गई हैं। अब विभाग की ओर से प्रदेश की आईटीआई में चल रही ड्यूल मोड ट्रेडों की सूची भी जारी कर दी गई है। ताकि दाखिले के इच्छुक छात्र इसके बारे में जानकारी ले सकें। क्योंकि ड्यूल मोड ट्रेड में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ कमाई करने का मौका मिलता है। इसमें विद्यार्थी छह माह पढ़ाई करता है तथा छह माह कंपनी में प्रैक्टिकल करता है। जिसके लिए उसे सरकार द्वारा निर्धारित मानदेय दिया जाता है।
विज्ञापन

ये दो ट्रेड हैं पसंदीदा:
आईटीआई में अधिकतर विद्यार्थी इलेक्ट्रिशियन और फिटर की ट्रेड ज्यादा लेते हैं। वेल्डर ट्रेड में एडमिशन लेने वालों की संख्या कम नहीं होती है। ज्यादा रुझान उक्त दोनों ट्रेड पर रहता है। इन दोनों ट्रेड में सीटें लगभग भर जाती हैं। ऐसा इसलिए है कि दोनों की औद्योगिक इकाइयों में भी ज्यादा रोजगार मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

23 आईटीआई में करीब छह हजार सीटों पर होंगे दाखिले:
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 16 सितंबर आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। जिले में स्थित नौ राजकीय व 14 निजी आईटीआई हैं। जिनमें विभिन्न ट्रेडों की करीब छह हजार सीटें मौजूद हैं। इन सीटों पर हर साल मेरिट सूची के आधार पर दाखिले किए जाते हैं। गत वर्ष कोरोना महामारी के चलते पूरी दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से चली थी। वहीं कोरोना को देखते हुए इस साल भी दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से ही चलेगी।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रेवाड़ी के प्राचार्य सुनील कुमार यादव ने बताया कि विभाग की ओर से दाखिला प्रक्रिया को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। पिछली बार की तरह इस बार भी आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed