फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Admission schedule for class 2 to 8 for the second phase released

दूसरे चरण के लिए कक्षा 2 से 8 तक का दाखिला शेड्यूल जारी

Sun, 30 Jan 2022 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Admission schedule for class 2 to 8 for the second phase released
रेवाड़ी। निजी स्कूलों में गरीब परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए लागू नियम 134ए के दूसरे चरण के तहत अब कक्षा 2 से कक्षा आठ तक बच्चों के दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसे लेकर मौलिक शिक्षा निदेशालय की ओर से शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस संबंध में प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारी और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में जरूरी पत्र भेज दिए गए हैं। इसके तहत दो फरवरी तक आवेदन करना होगा। वहीं, सात को ड्रॉ और 18 तक स्कूलों में प्रवेश देने की योजना है।
विज्ञापन

संबंधित पत्र के अनुसार नियम 134 ए के तहत प्रथम चरण के दाखिले संबंधित पोर्टल पर 26 जनवरी तक अपडेट किए जाने थे। प्रथम चरण के तहत जिन बच्चों को स्कूल आवंटित किए गए, मगर उन बच्चों का पोर्टल पर दाखिला या खारिज नहीं किया गया तो उन सीटों पर दूसरे चरण में बच्चों को आवंटित नहीं किया जाएगा। इसके अतिरिक्त नियम 134 ए के तहत दूसरी से कक्षा आठ तक दूसरे चरण के दाखिले के लिए पात्र छात्र, जिनको प्रथम चरण में स्कूल आवंटन नहीं हुआ या जिन छात्रों का दाखिला उन स्कूलों में हुआ, जो बंद हो चुके हैं या जिन स्कूलों में दर्शाई गई रिक्त सीटें कम पाई गईं। ऐसी स्थिति में दूसरे चरण के दाखिले के लिए शेड्यूल इस प्रकार रहेगा।
विज्ञापन

दूसरे चरण में स्कूल चयन के लिए आवेदन 29 जनवरी से जमा होने शुरू हो गए हैं। यह काम 2 फरवरी तक चलेगा, जबकि इस चरण का ड्रॉ 7 फरवरी को होगा और दूसरे चरण के दाखिले 9 से 18 फरवरी तक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में निदेशक मौलिक शिक्षा पंचकूला हरियाणा की ओर से जिला शिक्षा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी व खंड शिक्षा या खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी को अपने स्तर पर संबंधित विद्यालय में होने वाले छात्रों के दाखिले नियम 134 ए के पोर्टल पर तुरंत अपडेट कराने का निर्देश दिया गया है। विद्यालय जिन बच्चों के दाखिले निरस्त कर रहे हैं, वह ऐसा किस कारण से कर रहे हैं, यह बात भी पोर्टल पर मॉनिटरिंग करना सुनिश्चित किया जाएगा।

---------------------
कोट
दूसरे चरण के लिए शेड्यूल जारी हो गया है। दो फरवरी तक आवेदन जमा होने हैं, जबकि 18 फरवरी तक निर्धारित शेड्यूल अनुसार दाखिले होंगे। सारी जानकारी संबंधित पत्र में दर्ज है, जो निदेशालय ने शिक्षा अधिकारियों को भिजवाया है। उनके अनुसार पर यह काम कराया जाएगा।
- नसीब सिंह, डीईओ रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed