फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Admission process will start in ITI in July

आईटीआई में जुलाई में शुरू होगी दाखिला प्रक्रिया

Sun, 26 Jun 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Admission process will start in ITI in July
रेवाड़ी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से दसवीं व बारहवीं कक्षा का परिणाम जारी करने के पश्चात शिक्षण संस्थानों में दाखिलों को लेकर तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं, जहां बहुतकनीकी संस्थानों में गत 23 जून से दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। वहीं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में भी जुलाई के दूसरे सप्ताह तक आवेदन प्रक्रिया आरंभ होने की संभावना है।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार इस साल भी दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन ही रहेगी। आवेदन प्रक्रिया आरंभ होने से पूर्व विद्यार्थियों को जरूरी दस्तावेज तैयार रखने होंगे। ताकि दाखिले के लिए आवेदन करते समय किसी प्रकार की परेशानी न हो। विद्यार्थियों के पास स्वयं की मेल आईडी व मोबाइल नंबर होना जरूरी है। ऐसा इसलिए है क्योंकि आवेदन के समय ओटीपी सहित जरूरी निर्देश मेल आईडी व फोन नंबर पर ही आएंगे। वहीं कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से गत माह विद्यार्थियों को जरूरी प्रमाणपत्र तैयार रखने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

----------
23 आईटीआई में 5500 के करीब सीटों पर होंगे दाखिले:
जिले में नौ राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हैं, जिसमें 2700 के लगभग विभिन्न व्यवसाय (ट्रेडों) की सीटें मौजूद हैं। इसके अलावा जिले में 14 निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हैं, जिसमें भी इतनी ही सीटें मौजूद हैं। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में इलेक्ट्रिशियन, फीटर, टर्नर, कंप्यूटर आदि ट्रेडों में हर साल दाखिलों के लिए ज्यादा मारामारी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
यह दस्तावेज रखने होंगे तैयार
- दसवीं कक्षा की मार्कशीट
- 12वीं कक्षा की मार्कशीट
- जाति प्रमाण प्रमाणपत्र
- पिता या माता का आय प्रमाणपत्र
- हरियाणा निवासी होने का रिहायशी प्रमाणपत्र
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- चरित्र प्रमाणपत्र
- परिवार पहचान पत्र
- स्वयं की ईमेल आईडी व फोन नंबर
-----------
कोट
निदेशालय की ओर से जुलाई के मध्य तक दाखिले का शेड्यूल जारी किया जा सकता है। इसलिए आईटीआई में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी प्रक्रिया आरंभ होने से पूर्व अपने प्रमाणपत्र आदि पूरे कर लें। ताकि बाद में कोई परेशानी न हो।
- सुनील यादव, नोडल अधिकारी, आईटीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed