फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Admission of children should be under the supervision of the district administration.

Rewari News: बच्चों के दाखिले जिला प्रशासन की देखरेख में हो

Fri, 12 Apr 2024 10:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 12 Apr 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
Admission of children should be under the supervision of the district administration.
रेवाड़ी। मूलनिवासी संघ की अगुवाई में सामाजिक संगठनों ने राज्यपाल और प्रदेश सरकार के नाम डीडीपीओ को ज्ञापन सौंपा। मांग की गई कि आरटीई के तहत प्राइवेट स्कूलों में 25% सीटों पर बच्चों के होने वाले दाखिले जिला प्रशासन की देखरेख में हों। आरोप लगाया कि बच्चों के दाखिले के इच्छुक अभिभावकों को परेशान किया जा रहा है। इसकी वजह से योजना सिरे नहीं चढ़ पा रही है।
विज्ञापन

इस अवसर पर उपस्थित संगठनों के पदाधिकारी व अभिभावकों में भारी रोष देखने को मिला। मूलनिवासी संघ के जिलाध्यक्ष रामकिशन ने कहा कि सरकार को जनहितैषी मांग पर सदभावनापूर्वक विचार करना चाहिए। यदि सरकार इस विषय पर कोई कदम नहीं उठाती है तो मूल निवासी संघ आंदोलन करने पर मजबूर होगा। इस अवसर पर एडवोकेट राजेंद्र कुमार, रेवाड़ी जिला कोषाध्यक्ष मूलनिवासी संघ, मा. थावर सिंह, दीपक कुमार, बाबूलाल कबीरपंथी, भगवान सिंह, महिमा, सुशीला, ज्योति, सरिता, अरुण कुमार, रामफल, नितिन वर्मा, करतार सिंह, याज्ञपाल हांसाका, अजीत बालियर, रामौतार पूर्व पटवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed