{"_id":"667b29511caca460b003d574","slug":"administration-does-not-pay-attention-to-the-problem-of-electricity-water-and-waterlogging-chiranjeev-rewari-news-c-198-1-rew1001-206023-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली, पानी और जलभराव की समस्या पर प्रशासन का ध्यान नहीं : चिरंजीव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली, पानी और जलभराव की समस्या पर प्रशासन का ध्यान नहीं : चिरंजीव
Wed, 26 Jun 2024 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 26 Jun 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। कांग्रेस विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि पेयजल संकट, धारुहेड़ा में आने वाले दूषित पानी, बिजली कट और जलभराव की समस्या पर प्रशासन का ध्यान नहीं है। शहर में अपेक्षित विकास कार्य नहीं किए गए हैं।
अपने कार्यालय में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में विधायक ने कहा कि नालों की सफाई नहीं होने से बारिश में नाले ओवरफ्लो हो गए हैं। एक सवाल के जवाब में विधायक ने कहा कि हमारा परिवार कांग्रेस का सच्चा सिपाही है। कैप्टन अजय सिंह यादव के भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर कहा कि हम कांग्रेस के और कांग्रेस हमारी है। ना हम कांग्रेस को छोड़ सकते हैं और ना कांग्रेस हमें छोड़ सकती है। चिरंजीव ने इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला के उस बयान पर भी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा था कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस पार्टी को कमजोर कर रहे हैं और भूपेंद्र सिंह हुड्डा की भाजपा पार्टी से मिली भगत है।
विधायक ने कहा कि भाजपा एससी और ओबीसी विरोधी मानसिकता से पीड़ित है। जब से भाजपा सत्ता में आई है वह दलित और पिछड़ों के आरक्षण व अधिकारों पर कुठाराघात कर रही है।