{"_id":"68bb38e99df6b2cf480f545e","slug":"adc-of-sub-health-center-nahar-asked-for-report-rewari-news-c-198-1-rew1001-225233-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सब हेल्थ सेंटर नाहड़ की एडीसी ने मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सब हेल्थ सेंटर नाहड़ की एडीसी ने मांगी रिपोर्ट
Sat, 06 Sep 2025 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
कोसली। एडीसी राहुल मोदी ने शुक्रवार को नाहड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा अधिकारियों के साथ की बैठक की। उन्होंने सीएचसी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।
एडीसी राहुल मोदी ने डिप्टी सीएमओ डॉ. योगेंद्र, डॉ. नीलम, एसएमओ डॉ. संदीप से उप स्वास्थ्य केंद्रों की रिपोर्ट ली। एसएमओ डॉ. संदीप ने बताया कि नाहड़ सीएचसी के अंतर्गत 19 उप स्वास्थ्य केंद्र आते हैं, जिनके लिए साफ-सुथरे दो कमरे, एक बाथरूम व एक स्टोर का पक्का भवन होना चाहिए।
इनमें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाए जाने की आवश्यकता है। इसके अलावा उप स्वास्थ्य केंद्र में एक बीएएमएस डाॅक्टर, एक एएनएम, एक जीएनएम व एक आशा वर्कर होनी चाहिए।
विज्ञापन
एडीसी राहुल मोदी ने कहा कि नाहड़ ब्लाॅक के सब हेल्थ सेंटरों की विस्तृत रिपोर्ट उन्हें दी जाए जिससे कि आवश्यकता के अनुसार सरकार को मांग पत्र भिजवाया जा सके। उन्होंने नाहड़ सीएचसी का भी मुआयना किया और यहां की जरूरतों के बारे में जानकारी ली।
एडीसी ने कहा कि हरियाणा सरकार का प्रयास है कि नाहड़ आकांक्षी खंड में लोगों को हर प्रकार की जनसुविधा उपलब्ध हो, इसी उद्देश्य से आज चिकित्सा सेवाओं के बारे में जानकारी ली गई है। उन्होंने कहा कि सीएमओ ऑफिस से इन सब हेल्थ सेंटरों में जिन संसाधनों की पूर्ति की जा सकती है, उन पर कार्य शुरु किया जाए।