फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   ADC Anupama Anjali took the meeting of District Level Malaria Working Committee, gave instructions

Rewari News: एडीसी अनुपमा अंजलि ने जिलास्तरीय मलेरिया वर्किंग कमेटी की बैठक ली, दिए निर्देश

Fri, 06 Dec 2024 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 06 Dec 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
ADC Anupama Anjali took the meeting of District Level Malaria Working Committee, gave instructions
लार्वा की जांच करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी।
रेवाड़ी। जिले में वीरवार को डेंगू के तीन केस मिलने के बाद आंकड़ा 403 पहुंच गया। वहीं डेंगू और न फैले इसके लिए एडीसी अनुपमा अंजलि ने जिलास्तरीय मलेरिया वर्किंग कमेटी की बैठक ली।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जलभराव एवं गंदगी से मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है, जिससे मच्छर जनित रोग जैसे डेंगू, मलेरिया आदि के संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में घर के आस-पास एवं घर के अन्दर मच्छरों के पनपने के स्थान या घरों के आस-पास होने वाले जल जमाव, गमले एवं पशु-पक्षियों के पानी पीने के पात्र एवं घरों की छतों पर रखी अनुपयोगी वस्तुओं का समुचित निस्तारण किया जाना अति आवश्यक है।
विज्ञापन

उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग व लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे सड़कों में बने हुए गड्ढों को समय से पूर्व भरवाना भरवाना सुनिश्चित करें ताकि उन गड्ढों में डेंगू व मलेरिया मच्छरों का प्रजनन न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेंगू का मच्छर साफ पानी में है पनपता : सुरेन्द्र

सिविल सर्जन डॉक्टर सुरेन्द्र यादव ने बताया डेंगू का मच्छर साफ पानी में ही पनपता है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे अपने घरों के आसपास पानी इकट्ठा न होने दें। मच्छरों से बचने के लिए पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें एवं सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें। बुखार होने पर निकट के स्वास्थ्य केंद्र पर रक्त की जांच एवं उपचार कराएं। स्वयं की ओर से कोई दवा लेकर सेवन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed