{"_id":"68b9e2fe3236eb77d70be56c","slug":"action-will-be-taken-if-garbage-is-thrown-here-and-there-rewari-news-c-198-1-rew1001-225163-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: इधर-उधर कूड़ा फेंका तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: इधर-उधर कूड़ा फेंका तो होगी कार्रवाई
Fri, 05 Sep 2025 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 05 Sep 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
शहर में सफाई करते कर्मचारी। स्रोत : डीपीआरओ
रेवाड़ी। शहरी क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए 11 सप्ताह तक विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत लोगों को सफाई में सहयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है। डीएमसी ने कहा कि शहर में इधर-उधर कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डीएमसी ब्रह्मप्रकाश ने बताया कि हरियाणा शहरी स्वच्छता अभियान के तहत शहरी क्षेत्रों को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में नगर परिषद ने हेल्पलाइन नंबर 8572827322 जारी किया है।
कहा कि कोई भी व्यक्ति शहर में उधर-उधर कूड़ा फेंकने की शिकायत और वीडियो व्हाटएसप नंबर पर भेज सकता है। सूचना देने वाले की जानकारी गुप्त रखी जाएगी। इसके अलावा कूड़ा करकट फेंकने वालों के चालान किए जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी नगर परिषद और नगर पालिका क्षेत्र में लगातार फील्ड में रहकर सफाई व्यवस्था प्रबंधन पर कार्य कर रही हैं। सडक़ से लेकर बाजारों, पार्कों, सार्वजनिक स्थानों पर निरंतर साफ-सफाई अभियान जारी है।
जिला नगर आयुक्त ब्रह्मप्रकाश ने कहा कि नगर परिषद के अधिकारी और कर्मचारी वार्डों में जाकर लोगों को सफाई के प्रति जागरूक कर रहे हैं और उन्हें खुले में कूड़ा फेंकने से रोक रहे हैं। कूड़ा एकत्रित करने वाले वाहन में ही कूड़ा डालने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है नगर परिषद द्वारा रेवाड़ी क्षेत्र के सभी 31 वार्डों व नगर पालिका क्षेत्र धारूहेड़ा व बावल को गंदगी मुक्त बनाना। नगरपरिषद ईओ सुशील कुमार ने बताया कि इस मुहिम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जा रहा है और पौधरोपण करते हुए स्वच्छता मुहिम में सभी को बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।