फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Action will be taken against the mechanic who changed the silencer of the bike

Rewari News: बाइक का साइलेंसर बदलने वाले मिस्त्री पर होगी कार्रवाई

Sun, 16 Feb 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 16 Feb 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against the mechanic who changed the silencer of the bike
फोटो : 11ऑटो मार्केट के पदाधिकारियों और मैकेनिकों के साथ बातचीत करते डीएसपी ट्रैफिक विनोद श - फोटो : mathura
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। बुलेट बाइक में मॉडिफाई साइलेंसर लगवाकर चलने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। डीएसपी ट्रैफिक विनोद शंकर ने थाना शहर रेवाड़ी में शहर की ऑटो मार्केट के पदाधिकारियों और मैकेनिकों के साथ बैठक की। कहा कि बुलेट का साइलेंसर बदलने वाले मैकेनिक पर भी कार्रवाई की जाएगी।

डीएसपी ट्रैफिक विनोद शंकर ने कहा कि बुलेट मोटरसाइकिल में साइलेंसर बदलवा कर सड़कों पर पटाखे फोड़ना मोटरयान अधिनियम का उल्लंघन है। ऐसा करने वाले बाइक चालकों पर कार्रवाई की जा रही है। चालान करने के साथ ही मोटरसाइकिल को जब्त भी किया जा रहा है। इस बाबत उन्होंने मोटरसाइकिल के मिस्त्रियों को भी पाबंद किया कि कंपनी बुलेट बाइक के फिटेड साइलेंसर को बदलने पर अब मिस्त्री पर भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ऑटो मार्केट में मिस्त्रियों के पास कोई भी साइलेंसर में बदलाव कराने आता है तो उसे न बदलें। ना ही माडिफाई साइलेंसर रखें। ऐसा करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने बताया कि ये बुलेट सवार बाइक चलाते हैं तो मॉडिफाई साइलेंसर से पटाखे फोड़ते हैं, जिससे आसपास चलने वाले वाहन चालकों में दहशत फैलती है। उन्होंने सभी से वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed