फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accused's bail plea rejected in fraudulent land registration case.

Rewari News: जमीन की फर्जी रजिस्ट्री मामले में आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

Thu, 11 Jun 2026 11:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 11 Jun 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Accused's bail plea rejected in fraudulent land registration case.
रेवाड़ी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विकास गुप्ता की अदालत ने 26 कनाल 3 मरला 2 सरसाई भूमि की फर्जी रजिस्ट्री और धोखाधड़ी के मामले में आरोपी बावल निवासी रोहताश कुमार की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है।
विज्ञापन

मामला बावल थाना क्षेत्र के गांव नैचाना निवासी आशा देवी की शिकायत से जुड़ा है। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उनकी 26 कनाल 3 मरला 2 सरसाई जमीन को कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर और उनकी जगह किसी अन्य महिला को प्रस्तुत कर धोखाधड़ी से रजिस्ट्री करा दी गई।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार रजिस्ट्री 19 मार्च को बावल के सहायक उप-पंजीयक कार्यालय में कराई गई थी। इसके बाद संबंधित भूमि का इंतकाल भी स्वीकृत करा लिया गया।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की थी। मामले में अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपियों ने आपराधिक साजिश के तहत फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य दस्तावेजों का उपयोग कर भूमि अपने नाम करवा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्रिम जमानत याचिका में रोहताश कुमार ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि वह केवल दस्तावेजों पर गवाह था और उसका धोखाधड़ी से कोई संबंध नहीं है। बचाव पक्ष ने यह भी दलील दी कि मामला दस्तावेजी साक्ष्यों पर आधारित है तथा आरोपी की हिरासत में पूछताछ की आवश्यकता नहीं है।
वहीं राज्य पक्ष ने अदालत को बताया कि आरोपी ने कथित रूप से फर्जी व्यक्ति की पहचान की पुष्टि की थी और मामले में शामिल अन्य आरोपियों तथा फर्जी दस्तावेजों के संबंध में उससे पूछताछ जरूरी है। जांच अधिकारी ने भी अदालत को बताया कि मामले की कड़ियां जोड़ने और अन्य आरोपियों तक पहुंचने के लिए आरोपी की हिरासत में पूछताछ आवश्यक हो सकती है।

10 जून को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला केवल दीवानी विवाद नहीं बल्कि आपराधिक आरोपों से भी जुड़ा हुआ प्रतीत होता है। जांच के इस चरण में अग्रिम जमानत देने से जांच प्रभावित हो सकती है। इसके साथ ही अदालत ने रोहताश कुमार की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed