फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accused who was absconding with tempo for 3 years after luring him with cheap fruits, caught

Rewari News: सस्ते फल दिलाने का लालच देकर 3 साल से टेम्पो लेकर फरार आरोपी दबोचा

Fri, 10 May 2024 02:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 10 May 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Accused who was absconding with tempo for 3 years after luring him with cheap fruits, caught
रेवाड़ी। आरोपी, संदीप उर्फ़ मोटा
कोसली। थाना कोसली पुलिस ने युवक से धोखाधड़ी करके टेम्पो ले जाने के मामले में 3 साल से फरार एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान हिसार के गांव मतलौड़ा निवासी संदीप उर्फ मोटा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से उपरोक्त टेम्पो बरामद कर लिया है।
विज्ञापन



पुलिस ने बताया कि 15 जनवरी 2021 को गांव भाकली निवासी नवीन कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसके पास एक महेन्द्र सुपरो टेम्पो था, जिससे वह सब्जी लाकर बेचता था। वह हांसी से सब्जी लाता था जो शमशेर निवासी गांव पाबड़ा खैरी उसे कमीशन पर सब्जी दिला देता था। शमशेर ने उसे कहा कि वह उसकी गाड़ी से फल सब्जी का चक्कर मार देगा। जिस दिन सस्ते फल होंगे, उस दिन फल ले आएंगे और उसकी गाड़ी को सब्जी लाने के लिए ले गया। इसके बाद जब उसने गाड़ी वापस नही की तो दो दिन बाद वह अपने भाई के साथ गाड़ी लेने के लिए शमशेर के घर पर गया तो शमशेर गांव में नहीं मिला। पूछताछ करने पर पता चला कि वह किराये पर बरवाला थाना के पीछे एक बस्ती में रह रहा है। उसके बाद वह शमशेर के पास गया तो शमशेर ने उसे कहा कि गाड़ी हिसार से पपीता लाने के लिए गई है। कल शाम तक आएगी और जैसे ही गाड़ी वापस आएगी, वह उसकी गाड़ी को कोसली आकर दे जाएगा। इसके बाद भी शमशेर ने उसे गाड़ी नहीं दी। आरोप है कि जब उसने शमशेर से फोन पर संपर्क किया तो शमशेर ने उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपी शमशेर उसके साथ धोखाधड़ी करके उसकी गाड़ी को ले गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कोसली में मामला दर्ज करके मामले में आरोपी शमशेर उर्फ शेरा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी शमशेर ने बताया कि उपरोक्त टेम्पो उसने संदीप को बेच दिया है। पुलिस ने बुधवार को आरोपी संदीप को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से उपरोक्त टेम्पो बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed