{"_id":"6a29ad4da6387b1f7a0f0592","slug":"accused-wanted-for-the-murder-of-a-youth-following-his-abduction-nabbed-by-the-police-rewari-news-c-198-1-rew1001-239992-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अपहरण के बाद युवक की हत्या का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अपहरण के बाद युवक की हत्या का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा
Thu, 11 Jun 2026 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजंेसी
रेवाड़ी। शहर थाना पुलिस ने गत वर्ष युवक की अपहरण के बाद हत्या के मामले में पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी मन्नू सैनी उर्फ यश को गिरफ्तार किया है।
गोकल गेट चौकी प्रभारी एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि मामले में गांव भटेडा निवासी नितेश उर्फ चोटी ने शिकायत दर्ज कराई थी। 15 अक्तूबर 2025 को अंकित उर्फ चमन अपने साथियों के साथ बाजार गया था। मोहल्ला नई बस्ती के पास आरोपी मन्नु सैनी उर्फ यश ने अपने साथियों के साथ मिलकर विवाद किया और बाद में सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया।
झज्जर फ्लाईओवर के निकट एक बोलेरो वाहन ने अंकित की बाइक को टक्कर मार दी, जिसके बाद आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया। आरोप है कि अंकित को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा गया। बाद में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इस मामले में पुलिस हर्ष उर्फ तोतला, नीरज उर्फ अज्जू, विकास उर्फ मोटा, अनुज उर्फ डॉक्टर, रविंद्र उर्फ मंगिया, शिवम सैनी, गजेंद्र उर्फ चिंटू, सोनिया, महमपाल उर्फ लालू और तरुण उर्फ तन्नू शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी मन्नू सैनी उर्फ यश के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट, लूट, डकैती, दुष्कर्म और आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में करीब 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं।