फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accused of trespassing and assault arrested after eight years.

Rewari News: घर में घुसकर मारपीट करने का आरोपी आठ साल बाद गिरफ्तार

Thu, 30 Jul 2026 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 30 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Accused of trespassing and assault arrested after eight years.
रेवाड़ी। खोल थाना पुलिस ने आठ वर्ष पहले घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट करने के मामले में वांछित आरोपी भिवानी जिले के बालाराम गेट, नीम चौक, नया बाजार निवासी रिंकू को गिरफ्तार किया है। इस मामले में आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपी आठ साल से पुलिस की पकड़ से दूर था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव नांधा निवासी धर्मेंद्र ने 21 जुलाई 2018 को शिकायत दर्ज कराई थी कि 20 जुलाई की रात 15-20 युवक हथियारों से लैस होकर उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने उन्हेें और उनके पिता के साथ मारपीट की। शोर मचाने पर हमलावर मोबाइल फोन और सोने की चेन छीनकर आरोपी भाग गए।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने जमीनी विवाद के चलते हमला करवाने का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस पहले उदयपाल, राजेंद्र, विनोद, बंशी उर्फ राजू, राम, कुलदीप उर्फ मांडी और वजीर सिंह को गिरफ्तार कर चुकी थी। अब आरोपी रिंकू को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed