फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accused of robbery escaped from custody of CIA Rewari

Rewari: पुलिस कस्टडी से फरार हुआ लूटपाट का आरोपी, दो साल बाद हुआ था गिरफ्तार, तलाशी के लिए गांव लेकर आई थी टीम

Sat, 22 Apr 2023 10:58 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 22 Apr 2023 10:58 AM IST
सार

नवंबर 2021 में दिल्ली जयपुर हाईवे पर राजस्थान निवासी एक युवक को लिफ्ट देकर लूटपाट करने के मामले में सीआईए रेवाड़ी ने दो साल से फरार चल रहे आरोपी गांव जखाला निवासी इंद्रजीत उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
Accused of robbery escaped from custody of CIA Rewari
कस्टडी से फरार हुआ आरोपी - फोटो : Social Media

विस्तार

सीआईए रेवाड़ी की कस्टडी से शुक्रवार देर रात लूटपाट का आरोपी फरार हो गया। आरोपी गांव जखाला निवासी इंद्रजीत उर्फ मोनू वर्तमान में गुरुग्राम में रहता था। सीआईए रेवाड़ी ने आरोपी को अदालत से रिमांड पर लिया था। 

विज्ञापन


नवंबर 2021 में दिल्ली जयपुर हाईवे पर राजस्थान निवासी एक युवक को लिफ्ट देकर लूटपाट करने के मामले में सीआईए रेवाड़ी ने दो साल से फरार चल रहे आरोपी गांव जखाला निवासी इंद्रजीत उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया था। सीआईए ने शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन


पूछताछ में इंद्रजीत ने बताया था कि छिनी गई कुछ नकदी व डेबिट कार्ड उसके घर गांव जखाला में रखे हुए है। शुक्रवार की देर रात सीआईए रेवाड़ी की टीम आरोपी को लेकर उसके गांव जखाला गई थी। घर की जांच के दौरान इंद्रजीत को हेड कांस्टेबल ने पकड़ा हुआ था। अचानक इंद्रजीत ने हेड कांस्टेबल पर हमला कर दिया और धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद आरोपी घर की छत पर चढ़ गया और दूसरी तरफ कूदकर अंधेरे में फरार हो गया। आरोपी के पुलिस कस्टडी से फरार हो जाने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। सूचना के बाद कोसली थाना पुलिस भी गांव में पहुंची और आरोपी की तलाश शुरू की। कोसली थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस कस्टडी से फरार होने का मामला दर्ज कर लिया है। अभी आरोपी का कोई सुराग नहीं लग पाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कस्टडी से फरार हुआ आरोपी शातिर बदमाश है। इंद्रजीत पर धारूहेड़ा में लूट के दो मामले दर्ज है। इसके अतिरिक्त राजस्थान में भी आरोपी के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। हाईवे पर लूटपाट की घटना के बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस ने दो साल की तलाश के बाद आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की थी। पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed