फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accused of raping minor arrested

नाबालिक से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 20 Sep 2021 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Accused of raping minor arrested
रामपुरा थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजस्थान के अलवर जिले के गांव सिरयाणी निवासी रवि कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जांचकर्ता ने बताया कि नाबालिग पीड़ित की मां ने पुलिस में शिकायत दी थी कि 23 अगस्त को उसकी नाबालिग लड़की रात में घर में सोई हुई थी। जब उसने उठकर देखा तो वह गायब थी। उसने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को रवि बहला-फुसलाकर ले गया है। पीड़ित की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने नाबालिग लड़की को बरामद करके उसका मेडिकल करवाया और मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाया। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed